Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

केजरीवाल के नए बंगले को लेकर भाजपा का तंज- पार्टी का नाम बदल कर रख देना चाहिए आलीशान आदमी पार्टी

शनिवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में दिल्ली के मंत्री और नई दिल्ली से विधायक प्रवेश वर्मा ने कहा कि `अन्ना आंदोलन का सहारा लेकर, महात्मा गांधी, शहीद भगत सिंह और बाबा साहेब अंबेडकर की फोटो का सहारा लेकर आम आदमी की टोपी पहनकर, 1 रुपये के स्टाम्प पेपर पर एफिडेविट देने वाला कि वे सरकारी घर नहीं लेंगे , बंगला और गाड़ी नहीं लेंगे उन्होंने बच्चों की झूठी कसम खाई।'

25 Apr 2026

केजरीवाल के नए बंगले को लेकर भाजपा का तंज- पार्टी का नाम बदल कर रख देना चाहिए आलीशान आदमी पार्टी

नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के नए बंगले को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तीखा प्रहार किया है। भाजपा ने कहा कि जिस प्रकार अरविंद केजरीवाल की जीवन शैली आलीशान है, उसे देखते हुए उनकी पार्टी का नाम बदल कर आलीशान आदमी पार्टी रख देना चाहिए।

शनिवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में दिल्ली के मंत्री और नई दिल्ली से विधायक प्रवेश वर्मा ने कहा कि `अन्ना आंदोलन का सहारा लेकर, महात्मा गांधी, शहीद भगत सिंह और बाबा साहेब अंबेडकर की फोटो का सहारा लेकर आम आदमी की टोपी पहनकर, 1 रुपये के स्टाम्प पेपर पर एफिडेविट देने वाला कि वे सरकारी घर नहीं लेंगे , बंगला और गाड़ी नहीं लेंगे उन्होंने बच्चों की झूठी कसम खाई।'

उन्होंने केजरीवाल के नए आवास की तस्वीरें जारी करते हुए कहा कि `केजरीवाल ने पहले दिल्ली में शीशमहल बनाया, ये हम सब जानते हैं। वो शीशमहल उस समय बना, जब दिल्ली में कोविड की वेव थी। दिल्ली की जनता कोविड की दवाई मांग रही थी लेकिन उस समय भी एक भी दिन शीशमहल का काम नहीं रुका।'

उन्होंने कहा कि `दिल्ली की हार के बाद उनके पंजाब जाने से भगवंत मान की मुश्किलें बढ़ गई क्योंकि भगवंत मान के चारो तरफ जो सरकारी बड़े घर हैं, उनमें से एक पर केजरीवाल जी ने कब्जा कर लिया, दूसरे पर दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने, तीसरे पर राज्यसभा सांसद संजय सिंह और एक पर मनीष सिसोदिया ने कब्जा कर लिया।'

प्रवेश वर्मा ने कहा कि `दूसरा शीशमहल बनाया। जब इस बंगले की तस्वीरें सामने आई। सादगी से रहूंगा कहने वाला आदमी, कितने आलीशान तरीके से रहता है। वो सारी तस्वीरें मौजूद हैं, कि किस तरह केजरीवाल ने अपने नए घर में काम किया है, वो सब इसमें मौजूद हैं।'

उन्होंने कहा कि `आजाद भारत के इतिहास में अरविंद केजरीवाल पहले इंसान हैं, जिसके शौक खत्म नहीं हो रहे। आजाद भारत के इतिहास में सबसे ज्यादा शौकीन व्यक्ति अगर कोई पैदा हुआ है, तो उसका नाम है अरविंद केजरीवाल। इनका नाम आम आदमी पार्टी नहीं, बल्कि आलीशान आदमी पार्टी होना चाहिए। सादगी का चोला पहनकर, लूट का व्यापार किया। 2 कमरों का वादा था, पर शीशमहल तैयार किया।'

आम आदमी पार्टी के सात सांसदों के भाजपा में विलय के सवाल पर प्रवेश वर्मा ने कहा कि `केजरीवाल ने ऐशो आराम के लिए जनता के भरोसे का कत्ल सरेआम किया। यही कारण है कि अरविंद केजरीवाल के भ्रष्टाचार से घुटन महसूस करते हुए उनके ईमानदार सांसदों और नेताओं ने पार्टी छोड़ दी।

आत्मसम्मान वाला कोई भी व्यक्ति आआपा में लंबे समय तक नहीं टिक सकता। स्वतंत्र भारत में केजरीवाल सबसे अधिक खर्चीले व्यक्ति हैं।'

उल्लेखनीय है कि 24 अप्रैल को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लोधी स्टेट में एक नए टाइप VII सरकारी बंगले में शिफ्ट हो गए हैं।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


केजरीवाल के नए बंगले को लेकर भाजपा का तंज- पार्टी का नाम बदल
शनिवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में दिल्ली के मंत्री और नई दिल्ली से विधायक प्रवेश वर्मा ने कहा कि `अन्ना आंदोलन का सहारा लेकर, महात्मा गांधी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News