Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

फलता रिपोल में भाजपा की बड़ी बढ़त, दसवें राउंड के बाद 38 हजार वोटों से आगे

दक्षिण 24 परगना के फलता विधानसभा क्षेत्र में हुए पुनर्मतदान की मतगणना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बड़ी बढ़त बना ली है। रविवार दोपहर तक दसवें राउंड की गिनती पूरी होने के बाद भाजपा उम्मीदवार देवांशु पंडा करीब 38 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी दूसरे स्थान पर है, जबकि तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान चौथे स्थान पर बने हुए हैं।

24 May 2026

फलता रिपोल में भाजपा की बड़ी बढ़त, दसवें राउंड के बाद 38 हजार वोटों से आगे

कोलकाता। दक्षिण 24 परगना के फलता विधानसभा क्षेत्र में हुए पुनर्मतदान की मतगणना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बड़ी बढ़त बना ली है। रविवार दोपहर तक दसवें राउंड की गिनती पूरी होने के बाद भाजपा उम्मीदवार देवांशु पंडा करीब 38 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी दूसरे स्थान पर है, जबकि तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान चौथे स्थान पर बने हुए हैं।

डायमंड हार्बर महिला विश्वविद्यालय में सुबह नौ बजे से मतगणना शुरू हुई। कुल 19 टेबल पर 21 राउंड में वोटों की गिनती हो रही है। तृणमूल कांग्रेस की ओर से कोई काउंटिंग एजेंट मतगणना केंद्र में मौजूद नहीं है। भाजपा, माकपा और कांग्रेस के एजेंट केंद्र में मौजूद हैं।

पहले राउंड से ही भाजपा ने बढ़त बना ली थी। शुरुआती राउंड में भाजपा को नौ हजार वोटों की बढ़त मिली। दूसरे राउंड के बाद यह बढ़त 15 हजार के पार पहुंच गई। चौथे राउंड तक भाजपा उम्मीदवार देवांशु पंडा को 25 हजार 438 वोट मिले थे, जबकि माकपा उम्मीदवार शंभूनाथ कुड़मी को 11 हजार 345 वोट प्राप्त हुए। कांग्रेस उम्मीदवार अब्दुर रज्जाक मोल्ला तीसरे स्थान पर रहे। तृणमूल उम्मीदवार जहांगीर खान को उस समय केवल एक हज़ार 405 वोट मिले थे।

सातवें राउंड के बाद भाजपा की बढ़त 26 हजार वोट तक पहुंच गई और दसवें राउंड तक यह आंकड़ा 38 हजार के पार चला गया।

उल्लेखनीय है कि 29 अप्रैल को दूसरे चरण में फलता में मतदान हुआ था, लेकिन व्यापक धांधली के आरोपों के बाद निर्वाचन आयोग ने मतदान रद्द कर पुनर्मतदान कराने का फैसला लिया था। मतदान से 48 घंटे पहले तृणमूल उम्मीदवार जहांगीर खान ने चुनाव से खुद को अलग कर लिया था। वहीं, भाजपा उम्मीदवार देवांशु पंडा के समर्थन में विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने जोरदार प्रचार किया था।

इधर, रविवार सुबह कोलकाता नगर निगम ने शहर के विभिन्न इलाकों में अवैध निर्माण के खिलाफ बुलडोजर अभियान भी शुरू किया। बेलघरिया, तिलजला और कसबा समेत कई इलाकों में अवैध इमारतों को गिराने की कार्रवाई की गई।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


फलता रिपोल में भाजपा की बड़ी बढ़त, दसवें राउंड के बाद 38 हजा
दक्षिण 24 परगना के फलता विधानसभा क्षेत्र में हुए पुनर्मतदान की मतगणना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बड़ी बढ़त बना ली है। रविवार दोपहर तक दसवें राउंड की गिन





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News