Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

भाजपा का राजद पर तंज, कहा- धारा 420 के आरोपों के साथ तेजस्वी बदलेंगे बिहार

भाजपा ने कहा कि लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव पर लगाए गए आरोप गंभीर हैं। तेजस्वी धारा 420 का आरोप लेकर बिहार बदलने चले हैं।

13 Oct 2025

भाजपा का राजद पर तंज, कहा- धारा 420 के आरोपों के साथ तेजस्वी बदलेंगे बिहार

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आईआरसीटीसी घोटाला मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट के आदेश को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर तंज कंसा है। भाजपा ने कहा कि लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव पर लगाए गए आरोप गंभीर हैं। तेजस्वी धारा 420 का आरोप लेकर बिहार बदलने चले हैं।

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सांसद रविशंकर प्रसाद ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में कहा कि आज कोर्ट ने लालू यादव, राबड़ी, तेजस्वी यादव के खिलाफ आरोप तय किए हैं।

ये आरोप बहुत गंभीर हैं।

ये आरोप हैं सरकारी संपत्ति के आवंटन में भ्रष्टाचार, साजिश रचने, सरकार की निर्णय प्रक्रिया में गड़बड़ करना और आईपीसी 420 की भी धाराएं हैं। तेजस्वी यादव बिहार बदलने 420 का आरोप अपने खिलाफ तय कराकर निकले हैं।

420 का मतलब है धोखाधड़ी, जिसकी सजा है 7 साल।

120बी है आपराधिक षड्यंत्र।

उन्होंने कहा कि लालू यादव के पूरे शासन को अगर हम चार वाक्यों में कहें तो -

चारा खाना,

अलकतरा पीना

और सरकारी संपत्ति बांटने के टेंडर में हेराफेरी करना

और चौथा है जमीन दो, नौकरी लो।

इस मॉडल की एक विशेष बात है कि सारा लाभ परिवार को ही जाना चाहिए, बाहर किसी को नहीं। जमीन दो, नौकरी लो के मामले में ग्रुप डी के लोगों से जमीन ली गई, यानी गरीब लोगों का हक मारा गया और उनसे नौकरी के बदले जमीन ली गई। उन्होंने कहा कि

2005 में पटना में 1 कमर्शियल प्लाट और 1 रेजिडेंशियल प्लाट गोपालगंज में था।

2020 के चुनाव के एफिडेविट के अनुसार 1993 से 2007 के बीच तेजस्वी यादव के पास कृषि योग्य 9 भूमि थी, जिनमें से 3 पटना में और 6 गोपालगंज में थी।

2 गैर कृषि भूमि थी, जो पटना में थी।

ये प्लाट कहां से आए?

रविशंकर ने कहा कि इससे बड़ा धोखा और क्या हो सकता है कि सत्ता में बैठा कोई व्यक्ति, चाहे वह रेल मंत्री हो या मुख्यमंत्री, अपने पद का दुरुपयोग करके सार्वजनिक संपत्ति लूटकर अपनी जेबें भरता है और बाद में खुद को सामाजिक न्याय का झंडाबरदार बताता है।

जनता के साथ इससे बड़ा धोखा और क्या हो सकता है?

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भाजपा का राजद पर तंज, कहा- धारा 420 के आरोपों के साथ तेजस्वी
भाजपा ने कहा कि लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव पर लगाए गए आरोप गंभीर हैं। तेजस्वी धारा 420 का आरोप लेकर बिहार बदलने चले हैं।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News