Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

परिवर्तन यात्रा के जरिए बंगाल में शक्ति प्रदर्शन करेगी भाजपा

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दोनों दिन उत्तर बंगाल में रहेंगे और एक मार्च को कूचबिहार तथा दो मार्च को इस्लामपुर से यात्रा का उद्घाटन करेंगे

24 Feb 2026

परिवर्तन यात्रा के जरिए बंगाल में शक्ति प्रदर्शन करेगी भाजपा

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल में अपनी बहुप्रतीक्षित परिवर्तन यात्रा की शुरुआत एक मार्च को करने जा रही है। पार्टी इस बार बड़े पैमाने पर केंद्रीय नेतृत्व को मैदान में उतारकर शक्ति प्रदर्शन की रणनीति अपना रही है। 48 घंटे के भीतर कम से कम आठ केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय स्तर के नेता राज्य में पहुंचेंगे।
यह यात्रा राज्य के दस में से नौ संगठनात्मक प्रभागों में निकाली जाएगी। केवल कोलकाता महानगर प्रभाग को इससे अलग रखा गया है, जहां समापन पर ब्रिगेड मैदान में विशाल जनसभा आयोजित की जाएगी। एक मार्च को यात्रा की शुरुआत कूचबिहार, कृष्णानगर, कुल्टी, गढ़बेता और रायदीघी से होगी। दो मार्च को इस्लामपुर, हसन, संदेशखाली और आमता से यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एक मार्च को रायदीघी से परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा उसी दिन कृष्णानगर से यात्रा का उद्घाटन करेंगे। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह दो मार्च को आमता से यात्रा की शुरुआत करेंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दोनों दिन उत्तर बंगाल में रहेंगे और एक मार्च को कूचबिहार तथा दो मार्च को इस्लामपुर से यात्रा का उद्घाटन करेंगे। केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान गढ़बेता से, जबकि महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी कुल्टी से यात्रा का शुभारंभ करेंगी। दो मार्च को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस हासन से और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान संदेशखाली से यात्रा को रवाना करेंगे।
इससे पहले नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने रायदीघी में आरोपपत्र प्रस्तुति कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए मथुरापुर, जयनगर और डायमंड हार्बर संगठनात्मक जिलों से संबंधित मांगों और शिकायतों का दस्तावेज जारी किया। राज्यभर में इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें मिथुन चक्रवर्ती, अग्निमित्रा पाल, अभिजीत गंगोपाध्याय, सौमेंदु अधिकारी, दिलीप घोष और रुद्रनील घोष सहित कई नेता शामिल हुए।
भाजपा राज्य समिति के एक वरिष्ठ नेता ने मंगलवार को बताया कि 2021 के विधानसभा चुनाव के विपरीत, जब पार्टी ने बड़े पैमाने पर दल-बदल कार्यक्रमों पर जोर दिया था, इस बार ऐसे आयोजनों से दूरी बनाई गई है। परिवर्तन यात्रा को शीर्ष नेतृत्व की ताकत के प्रदर्शन और 2026 के चुनाव अभियान की औपचारिक शुरुआत के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


परिवर्तन यात्रा के जरिए बंगाल में शक्ति प्रदर्शन करेगी भाजपा
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दोनों दिन उत्तर बंगाल में रहेंगे और एक मार्च को कूचबिहार तथा दो मार्च को इस्लामपुर से यात्रा का उद्घाटन करेंगे





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News