Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

महाराष्ट्र में भाजपा सहयोगी दलों के साथ मिलकर लड़ेगी विधानसभा चुनाव

दोनों प्रभारियों ने प्रदेश भाजपा को सहयोगी दलों के साथ तालमेल रखने और लोकसभा में हुई गलतियों में सुधार करने के लिए भी निर्देश दिया है।

19 Jul 2024

महाराष्ट्र में भाजपा सहयोगी दलों के साथ मिलकर लड़ेगी विधानसभा चुनाव

मुंबई। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र यादव और सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव ने ऐलान किया है कि अगला विधानसभा चुनाव सहयोगी दलों के साथ ही मिलकर लड़ा जायेगा। दोनों प्रभारियों ने प्रदेश भाजपा को सहयोगी दलों के साथ तालमेल रखने और लोकसभा में हुई गलतियों में सुधार करने के लिए भी निर्देश दिया है।

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की कोर कमेटी की बैठक महाराष्ट्र प्रभारी और सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव की अध्यक्षता में गुरुवार को देर रात आयोजित की गई। बैठक में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के रोडमैप और सीटों के बंटवारे और गठबंधन पर भी चर्चा हुई। सूत्रों ने जानकारी दी है कि अजित पवार और एकनाथ शिंदे के ग्रुप को लेकर कुछ बीजेपी नेताओं की ओर से शिकायत की गई थी। बैठक में कुछ बीजेपी नेताओं ने शिकायत की है कि अजित पवार और एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना ने लोकसभा में मदद नहीं की। अजित पवार गुट के नेताओं ने कुछ निर्वाचन क्षेत्रों में अपेक्षित मदद नहीं की।

कुछ नेताओं ने शिकायत की है कि उनकी पार्टी के विधायक चुनाव में प्रमुख नेता महाविकास आघाड़ी के उम्मीदवारों की मदद कर रहे हैं। अजित पवार ग्रुप और शिंदे ग्रुप की शिकायत करने के लिए डिंडोरी, सतारा, सांगली, सोलापुर और पुणे सीटों का उदाहरण दिया है। बैठक में नेताओं ने शिकायत की कि जालना, परभणी में सीएम शिंदे की शिवसेना से भी कोई मदद नहीं मिली। लोकसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे में गड़बड़ी होने , शिंदे की शिवसेना को १५ सीटें दिए जाने पर भी सवाल खड़े किए गए।

इसके बाद पार्टी के केंद्रीय नेताओं ने राज्य के भाजपा नेताओं से कहा है कि उन्हें विधानसभा चुनाव का सामना एनडीए गठबंधन के तौर पर करें और एनडीए के तौर पर ही ताकत दिखाएं, साथ ही भाजपा की ताकत भी उस वक्त मजबूती से दिखे, इसका भी निर्देश दिया गया है।विधानसभा के लिए तीनों सहयोगी दलों के प्रमुख नेता संयुक्त बैठक में एनडीए के सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय करेंगे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News