Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

असम में भाजपा कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या, चुनावी हिंसा का आरोप

पुलिस ने रविवार को बताया कि मृतक की पहचान खूदकन बोरा के रूप में हुई है, जो चुनाव प्रचार में जुटे थे। आरोप है कि जय भारत पार्टी के समर्थकों ने उन पर हमला किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार, जय भारत पार्टी के समर्थक तिलेश्वर मुर्मू पर इस हत्या को अंजाम देने का आरोप लगा है।

05 Apr 2026

असम में भाजपा कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या, चुनावी हिंसा का आरोप

चराईदेव (असम)। असम में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही हिंसा की घटनाएं बढ़ती नजर आ रही हैं। इसी कड़ी में चराईदेव जिले से एक भयावह घटना सामने आई है, जहां एक भाजपा कार्यकर्ता की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

पुलिस ने रविवार को बताया कि मृतक की पहचान खूदकन बोरा के रूप में हुई है, जो चुनाव प्रचार में जुटे थे। आरोप है कि जय भारत पार्टी के समर्थकों ने उन पर हमला किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार, जय भारत पार्टी के समर्थक तिलेश्वर मुर्मू पर इस हत्या को अंजाम देने का आरोप लगा है। घटना के बाद सोनारी विधानसभा क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।

इस घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सोनारी के विधायक धर्मेश्वर कोंवर ने इसे अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि एक कार्यकर्ता को रास्ते में रोककर पीट-पीटकर हत्या अस्वीकार्य है।

क्षेत्र के लोगों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। चुनाव के मद्देनजर कड़ी पुलिस निगरानी के बावजूद इस तरह की घटना से लोगों में आक्रोश है। पुलिस ने मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है, वहीं स्थानीय लोगों ने दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


असम में भाजपा कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या, चुनावी हिंसा का
पुलिस ने रविवार को बताया कि मृतक की पहचान खूदकन बोरा के रूप में हुई है, जो चुनाव प्रचार में जुटे थे। आरोप है कि जय भारत पार्टी के समर्थकों ने उन पर हमला किया, ज





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News