Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेस मुख्यालय पर भाजयुमो का प्रदर्शन

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आज यह नेशनल हेराल्ड घोटाले पर युवा हुंकार है। अब हर चुप्पी टूटेगी, हर जवाब मांगा जाएगा, घोटाले की परतें खोलकर देश को सच बताएंगे। उन्होंने कहा कि नेहरू से लेकर राहुल गांधी ने देश को लूटने का काम किया है।

18 Apr 2025

नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेस मुख्यालय पर भाजयुमो का प्रदर्शन

नई दिल्ली। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस के प्रदर्शनों के जवाब में शुक्रवार को कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड पर विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के भ्रष्टाचार, चोरी और षड्यंत्र के खिलाफ आज हल्ला बोल रहे हैं।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आज यह नेशनल हेराल्ड घोटाले पर युवा हुंकार है। अब हर चुप्पी टूटेगी, हर जवाब मांगा जाएगा, घोटाले की परतें खोलकर देश को सच बताएंगे। उन्होंने कहा कि नेहरू से लेकर राहुल गांधी ने देश को लूटने का काम किया है। उन्होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में केवल भ्रष्टाचार ही नहीं हुआ अमानत में खयानत का भी मामला है, क्योंकि गांधी परिवार ने नेशनल हेराल्ड की सम्पत्ति को लूटा है।

उन्होंने कहा कि गांधी परिवार जमानत पर बाहर है और कानूनी लड़ाई लड़ने की बजाय राजनीति कर रहा है। अगर सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने चोरी नहीं की है तो वे मुकदमा करें। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने जनता के पैसे की चोरी की है। उन्हें इसका जवाब देना होगा।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने हाथों में ‘नेशनल हेराल्ड : जनता पूछे, जवाब दो हिसाब दो, हेराल्ड के सिकंदर होंगे जेल में' जैसे प्ले कार्ड लेकर प्रदर्शन किया।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेस मुख्यालय पर भाजयुमो का
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आज यह नेशनल हेराल्ड घोटाले पर युवा हुंकार है। अब हर चुप्पी टूटेगी, हर जवाब मांगा जाएगा, घोटाले की परतें खोलकर देश को सच बताएंगे।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News