Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

बीएलए को जान से मारने की धमकी, तृणमूल नेताओं के खिलाफ एफआईआर

वहीं, तृणमूल कांग्रेस ने इन आरोपों को पूरी तरह से बेबुनियाद और राजनीतिक साजिश बताया है

12 Apr 2026

बीएलए को जान से मारने की धमकी, तृणमूल नेताओं के खिलाफ एफआईआर

पूर्व मेदिनीपुर। तृणमूल कांग्रेस की एक सभा के दौरान जान से मारने की धमकी देने के आरोप में बीएलए-दो शेख मसूद आलम ने नंदीग्राम थाने में शनिवार देर रात तृणमूल के कई नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। आरोपितो में नंदीग्राम से तृणमूल उम्मीदवार पवित्र कर, शेख साहाबुद्दीन, शेख सुपियन सहित कुल सात लोगों के नाम शामिल हैं।
आरोप है कि 10 अप्रैल के दिन नंदीग्राम के हजराकाटा बाजार में तृणमूल की एक चुनावी प्रचार सभा आयोजित हुई थी। इस सभा से भाजपा समर्थक मुस्लिम मतदाताओं को डराने-धमकाने के साथ-साथ मसूद आलम को जान से मारने की धमकी दी गई।
मसूद आलम का कहना है कि उन्हें कभी भी तृणमूल के कथित असामाजिक तत्वों द्वारा नुकसान पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यदि उनके साथ कोई अनहोनी होती है तो इसके लिए पवित्र कर, शेख साहाबुद्दीन, शेख सुपियन सहित सात लोग जिम्मेदार होंगे।
रविवार सुबह इस मामले में भाजपा के नंदीग्राम मंडल-दो के अध्यक्ष सुदीप दास ने कहा कि इस तरह की धमकियों से भाजपा कार्यकर्ताओं को डराया नहीं जा सकता और वे लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेंगे।
वहीं, तृणमूल कांग्रेस ने इन आरोपों को पूरी तरह से बेबुनियाद और राजनीतिक साजिश बताया है। रविवार दोपहर नंदीग्राम-एक ब्लॉक कोर कमेटी के सदस्य बाप्पादित्य गर्ग ने कहा कि भाजपा चुनाव आयोग और पुलिस का ध्यान आकर्षित करने के लिए इस तरह के “नाटक” कर रही है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बीएलए को जान से मारने की धमकी, तृणमूल नेताओं के खिलाफ एफआईआर
वहीं, तृणमूल कांग्रेस ने इन आरोपों को पूरी तरह से बेबुनियाद और राजनीतिक साजिश बताया है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News