Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

ब्लेयर टिकनर न्यूजीलैंड वनडे टीम में शामिल, काइल जैमीसन की जगह लेंगे

ब्लेयर टिकनर न्यूजीलैंड वनडे टीम में शामिल, काइल जैमीसन की जगह लेंगे

27 Oct 2025

ब्लेयर टिकनर न्यूजीलैंड वनडे टीम में शामिल, काइल जैमीसन की जगह लेंगे

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम में तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर को इंग्लैंड के खिलाफ चल रही तीन मैचों की वनडे श्रृंखला के लिए शामिल किया गया है। टिकनर को काइल जैमीसन की जगह टीम में शामिल किया गया है, जिन्हें बाएं हिस्से में जकड़न की समस्या के कारण सोमवार को श्रृंखला से बाहर होना पड़ा। 32 वर्षीय टिकनर ने न्यूजीलैंड के लिए अब तक 13 वनडे मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 16 विकेट झटके हैं। वह 2023 के बाद पहली बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। मुख्य कोच रॉब वॉल्टर ने टिकनर को जैमीसन के समान विकल्प बताया। उन्होंने कहा, “ब्लेयर एक अनुभवी खिलाड़ी हैं और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से भली-भांति परिचित हैं।

वह ऊंचाई से तेज गेंद फेंकते हैं, उनकी गेंद में उछाल और आक्रामकता होती है। इस लिहाज से वे काइल की भूमिका को अच्छी तरह निभा सकते हैं।”
इससे पहले रविवार को न्यूजीलैंड ने बे ओवल में खेले गए पहले वनडे में इंग्लैंड को चार विकेट से हराया था। इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने शानदार पारी खेली, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके। दोनों टीमें अब श्रृंखला के दूसरे मुकाबले के लिए हैमिल्टन के सेडन पार्क पहुंच चुकी हैं, जहां बुधवार (29 अक्टूबर) को दूसरा वनडे खेला जाएगा।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ब्लेयर टिकनर न्यूजीलैंड वनडे टीम में शामिल
ब्लेयर टिकनर न्यूजीलैंड वनडे टीम में शामिल, काइल जैमीसन की जगह लेंगे





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News