Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बिहार के मुजफ्फरपुर में पुलिस और पब्लिक के बीच खूनी भिड़ंत, गोली लगने से एक ग्रामीण की मौत, तीन पुलिसकर्मी घायल

इस हिंसा में गोली लगने से एक स्थानीय व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि थानेदार समेत तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हैं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

18 Mar 2026

बिहार के मुजफ्फरपुर में पुलिस और पब्लिक के बीच खूनी भिड़ंत, गोली लगने से एक ग्रामीण की मौत, तीन पुलिसकर्मी घायल

मुजफ्फरपुर। बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र स्थित असिया गांव मंगलवार की देर रात को रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। पास्को एक्ट के एक आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम और ग्रामीणों के बीच भीषण झड़प हो गई। इस हिंसा में गोली लगने से एक स्थानीय व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि थानेदार समेत तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हैं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, बीते दिनों एक नाबालिग लड़की के साथ हुए अपराध के मामले में पास्को कोर्ट ने आरोपी की गिरफ्तारी का आदेश दिया था। इसी आदेश के पालन में गायघाट पुलिस की टीम असिया गांव में छापेमारी करने पहुंची थी। जैसे ही पुलिस ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, ग्रामीण उग्र हो गए और पुलिस टीम का विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला बोल दिया।

मुजफ्फरपुर एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि कोर्ट के आदेश पर पुलिस छापेमारी करने गई थी, लेकिन टीम पर जानलेवा हमला किया गया। उग्र भीड़ ने पुलिस के दो वाहनों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। इस हमले में गायघाट थानेदार और दो अन्य जवान घायल हुए हैं। घटना के दौरान बचाव में हवाई फायरिंग की भी बात सामने आई है। एसएसपी के अनुसार, ग्रामीणों की तरफ से भी फायरिंग की गई, जिसमें एक स्थानीय व्यक्ति जगतवीर राय (60 वर्ष) को गोली लगी और उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद असिया गांव और आसपास के क्षेत्रों में माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया है। हालात की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीण पुलिस अधीक्षक और डीएसपी पूर्वी भारी पुलिस बल और कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर कैंप कर रहे हैं। फिलहाल, पुलिस पूरे इलाके में फ्लैग मार्च कर रही है ताकि विधि-व्यवस्था बनी रहे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोषियों की पहचान की जा रही है और सरकारी कार्य में बाधा डालने व हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गांव में फिलहाल सन्नाटा पसरा है और चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बिहार के मुजफ्फरपुर में पुलिस और पब्लिक के बीच खूनी भिड़ंत, ग
इस हिंसा में गोली लगने से एक स्थानीय व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि थानेदार समेत तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हैं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News