Please wait
हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic

'अल्फा' विवाद पर बॉबी देओल ने तोड़ी चुप्पी

अभिनेता बॉबी देओल ने आलिया भट्ट के साथ कथित अनबन की खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए सभी अटकलों को खारिज कर दिया है। पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाहें चल रही थीं कि यशराज फिल्म्स की आगामी फिल्म 'अल्फा' की शूटिंग के दौरान दोनों कलाकारों के बीच तनाव पैदा हो गया था।

01 Jun 2026

'अल्फा' विवाद पर बॉबी देओल ने तोड़ी चुप्पी

अभिनेता बॉबी देओल ने आलिया भट्ट के साथ कथित अनबन की खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए सभी अटकलों को खारिज कर दिया है। पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाहें चल रही थीं कि यशराज फिल्म्स की आगामी फिल्म 'अल्फा' की शूटिंग के दौरान दोनों कलाकारों के बीच तनाव पैदा हो गया था। अब बॉबी ने इन दावों को पूरी तरह निराधार बताते हुए कहा है कि ऐसी खबरों का वास्तविकता से कोई लेना-देना नहीं है।

एक बातचीत में बॉबी देओल ने कहा कि जब उनके एक दोस्त ने उन्हें इस अफवाह का स्क्रीनशॉट भेजा तो वह खुद भी हैरान रह गए। उन्होंने कहा कि लोग बिना किसी तथ्य के कुछ भी लिख देते हैं। बॉबी ने आलिया की तारीफ करते हुए उन्हें बेहद मेहनती और पेशेवर अभिनेत्री बताया। उन्होंने कहा कि आलिया ने फिल्म के एक्शन और फाइट सीक्वेंस के लिए कड़ी तैयारी की थी और सेट पर उनका रवैया हमेशा काम के प्रति समर्पित रहा।

बॉबी ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली अधिकांश बातें सच नहीं होतीं और वह हर अफवाह का जवाब देकर खुद को साबित करने में विश्वास नहीं रखते। गौरतलब है कि ‘अल्फा’ यशराज फिल्म्स के स्पाय यूनिवर्स की पहली महिला प्रधान एक्शन फिल्म है, जिसमें आलिया भट्ट और शरवरी वाघ मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी। फिल्म में बॉबी देओल और अनिल कपूर भी अहम किरदार निभा रहे हैं। दर्शकों के बीच इस बहुप्रतीक्षित फिल्म को लेकर पहले से ही काफी उत्सुकता बनी हुई है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'अल्फा' विवाद पर बॉबी देओल ने तोड़ी चुप्पी
अभिनेता बॉबी देओल ने आलिया भट्ट के साथ कथित अनबन की खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए सभी अटकलों को खारिज कर दिया है। पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाहें





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News