Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

धर्मेंद्र को लेकर भावुक हुए बॉबी देओल ने कहा- पापा ने लोगों के लिए बहुत कुछ किया

इस बीच, बॉबी ने अपने माता-पिता के रिश्ते पर खुलकर बात की। बॉबी देओल पिछली बार तेलुगू फिल्म 'डाकू महाराज' में नजर आए थे। हालांकि, बॉलीवुड में उन्हें आखिरी बार फिल्म 'एनिमल' में देखा गया था, जो उनके करियर का एक मील का पत्थर साबित हुई।

02 Apr 2025

धर्मेंद्र को लेकर भावुक हुए बॉबी देओल ने कहा- पापा ने लोगों के लिए बहुत कुछ किया

बॉलीवुड में बॉबी देओल का सफर उतार-चढ़ाव से भरा रहा है, लेकिन अब वह एक बार फिर कई फिल्मों में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराने वाले हैं। इस बीच, बॉबी ने अपने माता-पिता के रिश्ते पर खुलकर बात की। बॉबी देओल पिछली बार तेलुगू फिल्म 'डाकू महाराज' में नजर आए थे। हालांकि, बॉलीवुड में उन्हें आखिरी बार फिल्म 'एनिमल' में देखा गया था, जो उनके करियर का एक मील का पत्थर साबित हुई।

बॉबी ने अपने माता-पिता के रिश्ते पर खुलकर बात करते हुए कहा, "मेरे माता-पिता ने जिस तरह से मेरी परवरिश की है, उसी की बदौलत मैं आज जो कुछ भी हूं, बन सका हूं।" उन्होंने अपनी मां प्रकाश कौर के बारे में बात करते हुए कहा, "मेरी मां ने हमेशा मेरे पिता (धर्मेंद्र) का पूरा साथ दिया है।" जब बॉबी से पूछा गया कि धर्मेंद्र और उनके बेटों में से किसने अपनी जिंदगी को सबसे ज्यादा खुलकर जिया है, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, "मेरे ख्याल से मेरे पापा ने। उन्होंने वैसा ही जीवन जिया, जैसा वो हमेशा से चाहते थे।"

बॉबी ने कहा, "मुझे लगता है कि गाना 'आई डिड इट माय वे' मेरे पापा पर पूरी तरह से फिट बैठता है। पापा ने अपने जीवन में कई कठिन दौर और संघर्ष देखे, लेकिन उन्होंने हमेशा एक संतोषजनक और आत्मनिर्भर जीवन जिया। पापा कभी इस बात से प्रभावित नहीं हुए कि लोग उनके बारे में क्या सोचते हैं। उन्होंने हमेशा जमीन से जुड़े रहकर खुद के प्रति ईमानदार बने रहने का रास्ता चुना। मेरे पिता ने कभी अपने प्रशंसकों से एक स्टार की तरह मुलाकात नहीं की। वह हमेशा उनसे एक इंसान के तौर पर मिले हैं और उनसे गहरा जुड़ाव महसूस करते हैं। पापा ने लोगों के लिए बहुत कुछ किया है। वह दिल से अपने फैंस के लिए सच्चे हैं और शायद यही वजह है कि देओल परिवार के लिए लोगों का प्यार आज भी उतना ही गहरा है। यह सिर्फ मेरे पापा का योगदान नहीं है, बल्कि मेरी मां, मेरी दादी और मेरी शादी के बाद मेरी पत्नी का भी अहम योगदान रहा है। तान्या हमेशा मेरे साथ रही हैं, हर अच्छे और बुरे वक्त में मेरा साथ दिया है। ठीक वैसे ही, जैसे मेरी मां हमेशा पापा के साथ खड़ी रहीं। मेरी सबसे बड़ी ताकत मेरी पत्नी तान्या हैं। उन्होंने मुझ पर हमेशा विश्वास किया है और मुझसे कहा है कि मैं खास हूं।"

धर्मेंद्र की निजी जिंदगी हमेशा सुर्खियों में रही है। उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर हैं, जिनसे उन्हें दो बेटे सनी देओल और बॉबी देओल, हुए। हालांकि, प्रकाश कौर को तलाक दिए बिना धर्मेंद्र ने 1980 में अपना धर्म बदलकर हेमा मालिनी से दूसरी शादी की थी। हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की शादी के बाद उनकी दो बेटियां ईशा देओल और अहाना देओल हुईं। बावजूद इसके धर्मेंद्र और प्रकाश कौर के रिश्ते में सम्मान और पारिवारिक भावनाएं बनी रहीं।

बॉबी देओल इन दिनों अपने दमदार कमबैक और बेहतरीन फिल्मों को लेकर सुर्खियों में हैं। वह जल्द ही कॉमेडी फिल्म 'हाउसफुल 5' में नजर आएंगे, जो दर्शकों को हंसी से लोटपोट करने वाली है। इसके अलावा, वह साउथ की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कांगुआ' में भी नजर आएंगे। साथ ही, वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की फिल्म 'अल्फा' में भी उनका अहम किरदार होगा, जिसमें आलिया भट्ट और शर्वरी वाघ जबरदस्त एक्शन करती नजर आएंगी। 56 साल की उम्र में भी बॉबी देओल अपनी फिटनेस और अभिनय के दम पर लगातार हिट फिल्में दे रहे हैं, जिससे उनकी फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


धर्मेंद्र को लेकर भावुक हुए बॉबी देओल ने कहा- पापा ने लोगों
इस बीच, बॉबी ने अपने माता-पिता के रिश्ते पर खुलकर बात की। बॉबी देओल पिछली बार तेलुगू फिल्म 'डाकू महाराज' में नजर आए थे। हालांकि, बॉलीवुड में उन्हें आखिरी बार फि





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News