Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

मेरठ फैमिली मर्डर: बोरे और बक्से में बंद मिला पति, पत्नी और तीन बच्चों का शव

पुलिस ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार की रात को तब सामने आई जब लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के घनी आबादी वाले सुहैल गार्डन मोहल्ले में एक घर में पति-पत्नी के शव चादर में लिपटे हुए मिले, जबकि उनके तीन बच्चों के शव पलंग के सामान रखने वाले बक्से में पाए गए।

10 Jan 2025

मेरठ फैमिली मर्डर:  बोरे और बक्से में बंद मिला पति, पत्नी और तीन बच्चों का शव

यूपी के मेरठ में एक परिवार के पांच सदस्यों की सनसनीखेज हत्या के मामले में शुक्रवार को दो लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने बताया कि परिवार के पांच सदस्यों के शव उनके घर पर मिले थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा ने बताया, 'मृतक महिला के परिजनों की शिकायत के आधार पर तीन नामजद आरोपियों और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दो नामजद संदिग्धों और कई अन्य को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार की रात को तब सामने आई जब लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के घनी आबादी वाले सुहैल गार्डन मोहल्ले में एक घर में पति-पत्नी के शव चादर में लिपटे हुए मिले, जबकि उनके तीन बच्चों के शव पलंग के सामान रखने वाले बक्से में पाए गए।

ताडा ने बताया कि एक नामजद संदिग्ध फरार है और उसे गिरफ्तार करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, सभी सबूत जुटाए जा रहे हैं और जल्द ही मामले के सुलझ जाने की उम्मीद है। मृतकों की पहचान मोइन उर्फ ​​मोइनुद्दीन (52), उसकी पत्नी आसमां (45) और उनकी बेटियों अफ्शां (8), अजीजा (4) और अदीबा (1) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि बच्चों के शव बोरियों में भरकर पलंग में, सामान रखने वाले बक्से में छिपाए गए थे। सभी पीड़ितों के सिर पर गहरी चोटें थीं और गर्दन पर धारदार हथियार से काटे जाने के निशान थे। लिसाड़ी गेट पुलिस के मुताबिक, आसमां के भाई शमीम ने देर रात औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। उसने आसमां की छोटी देवरानी नजराना और उसके दो भाइयों पर संदिग्ध हत्याओं में शामिल होने का आरोप लगाया।

एसएसपी ने बृहस्पतिवार रात अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अपराध स्थल का दौरा किया। उन्होंने कहा कि जब स्थानीय लोगों और पड़ोसियों ने शाम को घर को देखा तो वह बाहर से बंद था। ताडा ने संवाददाताओं को बताया, 'छत के रास्ते घर में घुसने के बाद, उन्हें शव मिले। जिस तरह से घर को बंद किया गया था, उससे लगता है कि अपराध में शामिल व्यक्ति परिवार का कोई परिचित हो सकता है। एसएसपी ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि घटना की वजह पुरानी दुश्मनी हो सकती है। उन्होंने कहा, 'विस्तृत जाँच चल रही है।' उन्होंने बताया कि मृतकों में से एक के पैर चादर से बंधे हुए पाए गए। उन्होंने कहा कि फोरेंसिक टीम और वरिष्ठ अधिकारी साक्ष्य एकत्र कर रहे हैं।

परिवार हाल ही में इस क्षेत्र में आया था और पुलिस अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए उनकी पृष्ठभूमि की जाँच कर रही है। ताडा ने कहा कि पेशे से मैकेनिक मोइन और आसमां बुधवार से लापता थे। पुलिस के अनुसार, मोइन के भाई सलीम ने सबसे पहले इस भयावह दृश्य को देखा, जब वह अपने भाई के बारे में चिंतित होकर परिवार को देखने गया था। सलीम अपनी पत्नी के साथ मोइन के घर पहुंचा। कई बार दरवाजा खोलने की असफल कोशिशों के बाद वे लोग पड़ोसियों की मदद से जबरन अंदर घुसे, जहां उन्हें शव मिले।

 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बोरे और बक्से में बंद मिला पति, पत्नी और तीन बच्चों का शव
Uttar Pradesh, Meerut Murder Case, Crime, UP Police





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News