Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

उप्र के गाजियाबाद में कपड़ा फैक्टरी का बॉयलर फटा, तीन की मौत

सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई है। पीड़ितों के परिजनों ने फैक्टरी का बाहर हंगामा किया है। झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गाजियाबाद एसीपी ज्ञान प्रकाश राय ने कहा कि छानबीन के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

28 Mar 2025

उप्र के गाजियाबाद में कपड़ा फैक्टरी का बॉयलर फटा, तीन की मौत

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में आज सुबह एक कपड़ा फैक्टरी का बॉयलर फट जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और छह अन्य झुलस गए। यह कपड़ा फैक्टरी भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव दतेड़ी में है। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई है। पीड़ितों के परिजनों ने फैक्टरी का बाहर हंगामा किया है। झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गाजियाबाद एसीपी ज्ञान प्रकाश राय ने कहा कि छानबीन के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

परिजन कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं और उन्होंने पुलिस को शव भी नहीं उठाने दिए। प्रशासन ने स्थिति संभालने के लिए आसपास के थानों से पुलिस बल बुलाया है। परिजनों का आरोप है कि कामगारों को सेफ्टी उपकरण नहीं दिए गए थे। पुलिस जांच कर रही है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं हो सका है कि बॉयलर कैसे फटा है। इस हादसे में प्रभावित सभी लोग इसी फैक्टरी के मजदूर बताए जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की शिनाख्त योगेंद्र (42) पुत्र बिजेंद्र निवासी मुकीमपुर मढ़ेया थाना भोजपुर, अनुज (25) पुत्र प्रेम सिंह निवासी कृष्णा नगर थाना मोदीनगर और अवधेश निवासी जहांगीरपुर, गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई। एक घायल की पहचान लकी पुत्र जय भगवान निवासी सुहाना थाना निवाड़ी के रूप में हुई है। गांववालों का कहना है कि बॉयलर फटने से बहुत तेज धमाका हुआ। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के गांव के लोग तक मौके पर पहुंच गए।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


उप्र के गाजियाबाद में कपड़ा फैक्टरी का बॉयलर फटा, तीन की मौत
सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई है। पीड़ितों के परिजनों ने फैक्टरी का बाहर हंगामा किया है। झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गाजियाबाद एसीपी ज्ञान प्





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News