Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर पहुंचे बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह, भस्म आरती में हुए शामिल

मीका सिंह इंदौर में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने आए थे। इसी दौरान वे उज्जैन पहुंचकर श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन और पूजन-अर्चन के लिए पहुंचे। मंदिर पहुंचने पर महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने मीका सिंह का आत्मीय स्वागत एवं सत्कार किया।

07 Feb 2026

उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर पहुंचे बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह, भस्म आरती में हुए शामिल

उज्जैन। बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक मीका सिंह शनिवार तड़के करीब चार बजे विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। वे तड़के होने वाली भस्म आरती में शामिल हुए और नंदी हॉल में बैठकर लगभग डेढ़ घंटे तक भगवान महाकाल के दर्शन किए। आरती के दौरान मीका सिंह पूरी तरह भक्ति में लीन नजर आए। आरती के पश्चात उन्होंने देहरी से पूजन कर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।

मीका सिंह इंदौर में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने आए थे। इसी दौरान वे उज्जैन पहुंचकर श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन और पूजन-अर्चन के लिए पहुंचे। मंदिर पहुंचने पर महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने मीका सिंह का आत्मीय स्वागत एवं सत्कार किया। इस अवसर पर उन्हें बाबा महाकाल का प्रसाद और स्मृति चिह्न भेंट किया गया। दर्शन के पश्चात मीडिया से रूबरू होते हुए मीका सिंह ने अपनी खुशी जाहिर की।

उन्होंने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि भगवान महाकाल ने उन्हें अपने दर्शन के लिए बुलाया। जब भी वे इंदौर आते हैं, उज्जैन आकर महाकाल मंदिर में दर्शन अवश्य करते हैं। मीका सिंह ने भस्म आरती के अनुभव को अद्वितीय और आध्यात्मिक ऊर्जा से भर देने वाला बताया। गायक ने मंदिर परिसर की साफ-सफाई और भव्य माहौल की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां का वातावरण बहुत ही शांतिपूर्ण और प्यारा है। उन्होंने आगे कहा कि वे अपने परिवार और प्रशंसकों की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करने आए हैं ।

श्रद्धा और विधि-विधान के साथ संपन्न हुई भस्म आरती

शनिवार तड़के श्री महाकालेश्वर मंदिर में परंपरागत विधि-विधान के साथ भस्म आरती संपन्न हुई। मंदिर के कपाट खुलते ही भगवान महाकाल का जल से अभिषेक किया गया। इसके बाद दूध, दही, घी, शक्कर और शहद से बने पंचामृत से पूजन कर कपूर आरती की गई। जटाधारी भगवान महाकाल को रजत चंद्र-त्रिशूल मुकुट धारण कराया गया तथा रुद्राक्ष की माला और सुगंधित पुष्पों से भव्य श्रृंगार किया गया। भगवान को भांग, चंदन, ड्रायफ्रूट और भस्म अर्पित की गई। शेषनाग को रजत मुकुट, रजत मुंडमाल, रुद्राक्ष की माला और पुष्प मालाओं से सजाया गया। इसके साथ ही फल और मिष्ठान का भोग लगाया गया।

झांझ-डमरू की गूंज में बाबा महाकाल के दर्शन

झांझ, मंजीरे और डमरू की गूंज के बीच भस्म आरती संपन्न हुई। नंदी जी का स्नान, ध्यान और पूजन भी किया गया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। महा निर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। मान्यता है कि भस्म अर्पण के पश्चात भगवान महाकाल भक्तों को साकार रूप में दर्शन देते हैं।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर पहुंचे बॉलीवुड सिंगर म
मीका सिंह इंदौर में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने आए थे। इसी दौरान वे उज्जैन पहुंचकर श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन और पूजन-अर्चन के लिए पहुंचे। मंदिर पहुं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News