Please wait
हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic

चुनाव बाद हिंसा मामले में बोलपुर के तृणमूल नेता इंद्रजीत राय गिरफ्तार

इसके अलावा हारू पर धमकी देकर कम कीमत पर जमीन कब्जाने के भी आरोप हैं

18 Jun 2026

चुनाव बाद हिंसा मामले में बोलपुर के तृणमूल नेता इंद्रजीत राय गिरफ्तार

बोलपुर। पश्चिम बंगाल के बोलपुर में तृणमूल कांग्रेस के नेता इंद्रजीत राय उर्फ हारू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, उनके खिलाफ वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा से जुड़े मामले में कार्रवाई की गई है।
जानकारी के मुताबिक, इंद्रजीत राय पूर्व मंत्री चंद्रनाथ सिन्हा के करीबी माने जाते हैं। हारू, बोलपुर नगरपालिका के 20 नंबर वार्ड की तृणमूल पार्षद रूबी दास के पति हैं और तृणमूल के श्रमिक संगठन के नगर अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
पुलिस ने गुरुवार को बलागढ़ से उन्हें गिरफ्तार किया। बाद में उन्हें बोलपुर महकमा अदालत में पेश किया गया। अदालत ले जाते समय कुछ लोगों ने उन पर अंडे भी फेंके।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, 2021 विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद बोलपुर नगरपालिका के वार्ड नंबर 20 के निवासी मिलन सांतरा पर हमला करने और उनके घर में तोड़फोड़ करने का आरोप हारू पर लगा था। इसी मामले में यह गिरफ्तारी हुई है।
इसके अलावा हारू पर धमकी देकर कम कीमत पर जमीन कब्जाने के भी आरोप हैं। हाल ही में एक कथित ऑडियो क्लिप सामने आई थी, जिसमें उन पर लोगों को कम दाम में जमीन बेचने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगा। यह भी आरोप है कि जमीन बेचने के बदले सरकारी आवास योजना का लाभ दिलाने का लालच दिया जा रहा था।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


चुनाव बाद हिंसा मामले में बोलपुर के तृणमूल नेता गिरफ्तार
इसके अलावा हारू पर धमकी देकर कम कीमत पर जमीन कब्जाने के भी आरोप हैं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News