Please wait
फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic

कोलकाता में पासपोर्ट कार्यालयों और रीजेंट पार्क डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

धमकी मिलते ही दोनों कार्यालयों को तत्काल खाली करा लिया गया। कर्मचारियों और वहां मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। तलाशी अभियान के लिए डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ता भी बुलाया गया। पूरे परिसर की गहन जांच की गई।

26 Feb 2026

कोलकाता में पासपोर्ट कार्यालयों और रीजेंट पार्क डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

कोलकात। महानगर में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया जब ब्रेबोर्न रोड स्थित पासपोर्ट कार्यालय और ई-एम बाइपास के आनंदपुर इलाके में स्थित अन्य पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिला। ई-मेल में कार्यालयों को विस्फोट कर ध्वस्त करने की चेतावनी दी गई थी।

धमकी मिलते ही दोनों कार्यालयों को तत्काल खाली करा लिया गया। कर्मचारियों और वहां मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। तलाशी अभियान के लिए डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ता भी बुलाया गया। पूरे परिसर की गहन जांच की गई।

प्राथमिक जांच में अब तक किसी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है, हालांकि सुरक्षा के मद्देनजर इलाके की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि धमकी भरा ई-मेल कहां से और किसके द्वारा भेजा गया।

इसी तरह का एक धमकी भरा ई-मेल रिजेंट पार्क स्थित डाकघर को भी भेजा गया, जिससे वहां भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया। एहतियात के तौर पर डाकघर को तुरंत खाली करा लिया गया। रिजेंट पार्क थाना की पुलिस टीम और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गया।

पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए भेजे गए ई-मेल की तकनीकी पड़ताल कर रही है। फिलहाल सभी स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कोलकाता में पासपोर्ट कार्यालयों और रीजेंट पार्क डाकघर को बम
धमकी मिलते ही दोनों कार्यालयों को तत्काल खाली करा लिया गया। कर्मचारियों और वहां मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहु





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News