Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

मां के निधन से भावुक हुए बोनी कपूर, पोस्ट कर दी श्रद्धांजलि

उनके निधन के बाद कपूर परिवार ने एक बयान जारी करते हुए अपने दुख को साझा किया और सभी से इस कठिन घड़ी में प्रार्थना और समर्थन की अपील की है।

03 May 2025

मां के निधन से भावुक हुए बोनी कपूर, पोस्ट कर दी श्रद्धांजलि

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर, संजय कपूर और फिल्म निर्माता बोनी कपूर की मां निर्मल कपूर अब इस दुनिया में नहीं रहीं। उनका शुक्रवार (2 मई) को मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। 90 वर्ष की आयु में उनका इस दुनिया से जाना बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए एक गहरा आघात साबित हुआ है। उनके निधन के बाद कपूर परिवार ने एक बयान जारी करते हुए अपने दुख को साझा किया और सभी से इस कठिन घड़ी में प्रार्थना और समर्थन की अपील की है।

बोनी कपूर और उनके बच्चे अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक भावनात्मक बयान साझा किया। उन्होंने लिखा, "2 मई 2025 को निर्मल कपूर ने अपने परिवार के बीच शांति से अंतिम सांस ली। उन्होंने एक संपूर्ण और आनंदमय जीवन जिया। वह अपने पीछे चार बच्चों, बहुओं, दामाद, ग्यारह पोते-पोतियों, चार परपोते-पोतियों और ढेरों अनमोल यादों की विरासत छोड़ गई हैं।"

बयान में आगे भावुक शब्दों में लिखा, "उनका उदार स्वभाव और असीम प्रेम हर उस व्यक्ति को छू गया, जो उनसे कभी मिला। वह हमारे दिलों में हमेशा जीवित रहेंगी। हम उन्हें हमेशा याद करेंगे और स्नेहपूर्वक याद करते रहेंगे।"

परिवार की ओर से शेयर किए गए इस संदेश में बोनी, अनिल, रीना, संजय, सुनीता, संदीप, महीप, मोहित, अक्षय, सोनम, अर्जुन, रिया, हर्षवर्धन, अंशुला, जाह्नवी, शनाया, खुशी, जहान, अंतरा, आनंद, आशिता, करण, थिया, वायु, आयरा और युवान सहित परिवार के सभी सदस्यों के नाम शामिल थे। इस पोस्ट को शेयर करते हुए बोनी कपूर ने सिर्फ एक शब्द लिखा,"मां" और इसके साथ एक उदासी भरा इमोजी जोड़ा।

निर्मल कपूर के निधन की खबर सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। कई बॉलीवुड सितारे बोनी कपूर के घर पहुंचे और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की। फिल्म निर्माता करण जौहर, दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर, रानी मुखर्जी, जैकी श्रॉफ, तब्बू, रवीना टंडन, राशा थडानी, अनन्या पांडे, सुहाना खान को अनिल कपूर की मां के घर श्रद्धांजलि देने के लिए देखा गया। इसके अलावा, निर्देशक राजकुमार संतोषी और अनीस बज्मी भी अपनी संवेदना व्यक्त करने के लिए उनके आवास पर पहुंचते नजर आए। वहीं मशहूर लेखक जावेद अख्तर, रूमी जाफरी और गुजरे जमाने की एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरी भी आवास से बाहर आते देखे गए। ये सभी सितारे कपूर परिवार के इस कठिन समय में साथ खड़े दिखे और निर्मल कपूर को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।-

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मां के निधन से भावुक हुए बोनी कपूर, पोस्ट कर दी श्रद्धांजलि
उनके निधन के बाद कपूर परिवार ने एक बयान जारी करते हुए अपने दुख को साझा किया और सभी से इस कठिन घड़ी में प्रार्थना और समर्थन की अपील की है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News