यूएई टैंकरों पर ईरानी हमले में भारतीय नाविक की मौत, ईरानी राजनयिक तलब
फिल्म निर्माता बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर हाल ही में रोहन ठक्कर के साथ विवाह बंधन में बंधी हैं। 6 जुलाई को परिवार और करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में शादी के बाद दोनों ने मुंबई में भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया। बेटी की शादी के बाद बोनी कपूर ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर अपनी खुशी और भावनाएं व्यक्त की हैं।

बोनी कपूर ने इंस्टाग्राम पर शादी और रिसेप्शन की कई तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "मेरी प्रतिभाशाली बेटी अंशुला की रोहन से शादी देखना एक ऐसी यादगार पल है, जिसे मैं हमेशा संजोकर रखूंगा।" उनके इस भावुक संदेश को सोशल मीडिया पर प्रशंसकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। पोस्ट में उन्होंने बेटी के नए जीवन के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
रिसेप्शन समारोह में कपूर परिवार के अलावा बॉलीवुड की कई नामी हस्तियां शामिल हुईं। सामने आई तस्वीरों में अभिनेता आमिर खान अपनी पत्नी गौरी स्प्रैट के साथ नजर आए। इसके अलावा माधुरी दीक्षित और डॉ. श्रीराम नेने, अक्षय खन्ना, जैकी श्रॉफ, हेमा मालिनी, जावेद जाफरी, सोनू निगम और बॉबी देओल सहित कई फिल्मी सितारों ने नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं।
अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहे हैं। परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में संपन्न हुए इस समारोह की झलकियों को प्रशंसक भी खूब पसंद कर रहे हैं। बोनी कपूर की भावुक पोस्ट ने इस खास मौके को और यादगार बना दिया है।