Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25: पारिवारिक आपात स्थिति के कारण स्वदेश लौटे गौतम गंभीर; दूसरे टेस्ट से पहले लौटेंगे

इस बीच, रोहित शर्मा की टीम बुधवार को कैनबरा जाएगी, जहां 30 नवंबर और 1 दिसंबर को मनुका ओवल में प्रधानमंत्री एकादश के खिलाफ मैच खेला जाएगा।

26 Nov 2024

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25: पारिवारिक आपात स्थिति के कारण स्वदेश लौटे गौतम गंभीर; दूसरे टेस्ट से पहले लौटेंगे

पर्थ। भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर पारिवारिक आपात स्थिति के कारण वापस दिल्ली लौट गए हैं। वह 6 दिसंबर से एडिलेड में होने वाले दूसरे टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया वापस लौटेंगे।

इस बीच, रोहित शर्मा की टीम बुधवार को कैनबरा जाएगी, जहां 30 नवंबर और 1 दिसंबर को मनुका ओवल में प्रधानमंत्री एकादश के खिलाफ मैच खेला जाएगा।

गंभीर की अनुपस्थिति में सहायक कोच अभिषेक नायर, रेयान टेन डोशेट और मोर्ने मोर्कल कैनबरा में गुलाबी गेंद से होने वाले मैच के लिए टीम की कमान संभालेंगे।

यह मैच 6 दिसंबर से एडिलेड में होने वाले डे-नाइट टेस्ट से पहले खेला जाएगा।

भारत ने पर्थ में पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को 295 रनों से हराकर बॉर्डर-गावस्कर सीरीज की शानदार शुरुआत की। मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की अगुवाई वाली मेहमान टीम पहली पारी में 150 रनों पर आउट हो गई, लेकिन वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को सिर्फ 104 रनों पर समेट दिया। तीसरी पारी में यशस्वी जायसवाल और विराट कोहली के शतकों की बदौलत बेहतर बल्लेबाजी प्रदर्शन ने भारत के लिए शानदार जीत का मार्ग प्रशस्त किया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25: पारिवारिक आपात स्थिति के कारण
इस बीच, रोहित शर्मा की टीम बुधवार को कैनबरा जाएगी, जहां 30 नवंबर और 1 दिसंबर को मनुका ओवल में प्रधानमंत्री एकादश के खिलाफ मैच खेला जाएगा।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News