Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

दिवंगत पूर्व सदस्यों और बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजली देकर संसद के दोनों सदन स्थगित

लोकसभा की कार्यवाही की शुरुआत में विमान दुर्घटना में मारे गए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन पर शोक प्रगट किया गया और उसके बाद दिवंगत पूर्व सदस्यों, शालिनी पाटिल, भानु प्रकाश, सत्येन्द्र नाथ ब्रह्मा चौधरी, सुरेश कलमाड़ी, कबीन्द्र पुरकायस्थ को श्रद्धांजली दी गई।

28 Jan 2026

दिवंगत पूर्व सदस्यों और बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजली देकर संसद के दोनों सदन स्थगित

नई दिल्ली। राष्ट्रपति के अभिभाषण के समापन के बाद बुधवार को संसद के दोनों सदनों में दिवंगत पूर्व सदस्यों और बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजली देकर कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई। लोकसभा में पूर्व सदस्य एवं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार को भी श्रद्धांजली दी गई। दोनों सदनों में राष्ट्रपति के अभिभाषण की प्रति रखने के बाद शोक संदेश पढ़ा गया।

लोकसभा की कार्यवाही की शुरुआत में विमान दुर्घटना में मारे गए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन पर शोक प्रगट किया गया और उसके बाद दिवंगत पूर्व सदस्यों, शालिनी पाटिल, भानु प्रकाश, सत्येन्द्र नाथ ब्रह्मा चौधरी, सुरेश कलमाड़ी, कबीन्द्र पुरकायस्थ को श्रद्धांजली दी गई। बाद में बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया को श्रद्धांजली दी गई। इसके बाद श्रद्धांजलि अर्पित किए जाने के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही को गुरुवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

दूसरी ओर राज्यसभा की कार्यवाही प्रारंभ होने पर पहले सदन के दिवंगत पूर्व सदस्यों पूर्व सदस्य एल. गणेशन और सुरेश कलमाड़ी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके अलावा बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया के निधन पर शोक संदर्भ प्रस्तुत किया गया। श्रद्धांजलि अर्पित किए जाने के बाद राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने सदन की कार्यवाही गुरुवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दिवंगत पूर्व सदस्यों और बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री को
लोकसभा की कार्यवाही की शुरुआत में विमान दुर्घटना में मारे गए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन पर शोक प्रगट किया गया और उसके बाद दिवंगत पूर्व सदस्यो





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News