Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

ब्राज़ील के दिग्गज फुटबॉलर रॉबर्टो कार्लोस को हार्ट की समस्या, अस्पताल में भर्ती

स्पेन के प्रतिष्ठित खेल अख़बार डियारियो एएस के अनुसार, 52 वर्षीय कार्लोस को ब्राज़ील में छुट्टियां मनाने के दौरान मेडिकल जांच करानी पड़ी, जिसमें उनके हृदय की कार्यप्रणाली में गड़बड़ी पाई गई।

01 Jan 2026

ब्राज़ील के दिग्गज फुटबॉलर रॉबर्टो कार्लोस को हार्ट की समस्या, अस्पताल में भर्ती

रियो डी जेनेरियो। ब्राज़ील और रियल मैड्रिड के पूर्व स्टार डिफेंडर रॉबर्टो कार्लोस को दिल से जुड़ी समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्पेन के प्रतिष्ठित खेल अख़बार डियारियो एएस के अनुसार, 52 वर्षीय कार्लोस को ब्राज़ील में छुट्टियां मनाने के दौरान मेडिकल जांच करानी पड़ी, जिसमें उनके हृदय की कार्यप्रणाली में गड़बड़ी पाई गई।

रिपोर्ट के मुताबिक, रॉबर्टो कार्लोस शुरुआत में पैर में छोटे रक्त के थक्के (ब्लड क्लॉट) की जांच कराने पहुंचे थे। हालांकि, जब पूरे शरीर का एमआरआई किया गया तो डॉक्टरों को पता चला कि उनका दिल ठीक से काम नहीं कर रहा है। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कर सर्जरी की गई, जिसमें हृदय में कैथेटर डाला गया।

यह प्रक्रिया करीब 40 मिनट की होनी थी, लेकिन एक जटिलता के कारण सर्जरी लगभग तीन घंटे तक चली। राहत की बात यह रही कि ऑपरेशन सफल रहा। फिलहाल रॉबर्टो कार्लोस खतरे से बाहर हैं, लेकिन डॉक्टरों की निगरानी में उन्हें अगले 48 घंटे तक अस्पताल में ही रखा जाएगा।

अख़बार के अनुसार, रॉबर्टो कार्लोस से संपर्क करने पर उन्होंने कहा, “अब मैं ठीक हूं।”

रॉबर्टो कार्लोस फुटबॉल इतिहास के सबसे आक्रामक लेफ्ट बैक खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। उन्होंने ब्राज़ील के लिए 125 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले और रियल मैड्रिड के साथ 11 साल तक शानदार करियर बिताया। वह 1998 फीफा वर्ल्ड कप की उपविजेता और 2002 वर्ल्ड कप जीतने वाली ब्राज़ील टीम का हिस्सा रहे। इसके अलावा, उन्होंने 1997 और 1999 में कोपा अमेरिका जीता और रियल मैड्रिड के साथ तीन बार चैंपियंस लीग का खिताब अपने नाम किया।

रॉबर्टो कार्लोस अपने ऐतिहासिक “बनाना फ्री किक” के लिए भी दुनिया भर में मशहूर हैं। 1997 में फ्रांस के लियोन में हुए एक प्रदर्शनी टूर्नामेंट के दौरान उन्होंने 35 गज दूर से गेंद को अपने बाएं पैर के बाहरी हिस्से से ऐसा मोड़ा कि वह फ्रांस की तीन खिलाड़ियों की दीवार को चकमा देती हुई सीधे गोल में समा गई। यह गोल इतना असाधारण था कि वैज्ञानिकों ने भी इसका विश्लेषण किया।

गेंद पहले पूरी तरह बाहर जाती हुई दिखाई दी, यहां तक कि गोल के पास खड़ा बॉल बॉय भी झुक गया, लेकिन आखिरी पल में गेंद ने अचानक दिशा बदली और नेट में चली गई। फ्रांस के गोलकीपर फैबियन बार्तेज़ हिल तक नहीं पाए।

रॉबर्टो कार्लोस ने उस समय दावा किया था कि उन्होंने ऐसा शॉट पहले भी इंटर मिलान के लिए खेलते हुए रोमा के खिलाफ लगाया था, हालांकि 1997 जैसा करिश्मा वह दोबारा नहीं दोहरा सके।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ब्राज़ील के दिग्गज फुटबॉलर रॉबर्टो कार्लोस को हार्ट की समस्य
स्पेन के प्रतिष्ठित खेल अख़बार डियारियो एएस के अनुसार, 52 वर्षीय कार्लोस को ब्राज़ील में छुट्टियां मनाने के दौरान मेडिकल जांच करानी पड़ी, जिसमें उनके हृदय की का





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News