Please wait
प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic

टी20 विश्व कप से बाहर हुए ब्रेंडन टेलर, हैमस्ट्रिंग चोट बनी वजह

40 वर्षीय टेलर को टूर्नामेंट के पहले मैच में ओमान के खिलाफ खेलते समय चोट लगी थी। वह 30 गेंदों पर 31 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। इससे पहले उन्होंने विकेट के पीछे तीन कैच भी लपके थे।

13 Feb 2026

टी20 विश्व कप से बाहर हुए ब्रेंडन टेलर, हैमस्ट्रिंग चोट बनी वजह

नई दिल्ली। जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर हैमस्ट्रिंग चोट के कारण चल रहे टी20 विश्व कप से बाहर हो गए हैं। जिम्बाब्वे के कप्तान सिकन्दर रजा ने शुक्रवार को कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले से पहले टॉस के दौरान इसकी पुष्टि की।

40 वर्षीय टेलर को टूर्नामेंट के पहले मैच में ओमान के खिलाफ खेलते समय चोट लगी थी। वह 30 गेंदों पर 31 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। इससे पहले उन्होंने विकेट के पीछे तीन कैच भी लपके थे।

जिम्बाब्वे टीम ने फिलहाल टेलर के स्थान पर किसी आधिकारिक रिप्लेसमेंट की घोषणा नहीं की है। हालांकि टीम के टूर्नामेंट में कम से कम दो और मैच बाकी हैं, ऐसे में जल्द ही नए खिलाड़ी के नाम का ऐलान होने की संभावना है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में तादिवानाशे मरुमानी विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी निभा रहे हैं, जबकि ऑलराउंडर टोनी मुन्योंगा को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।

टीम प्रबंधन को पहले से आशंका थी कि टेलर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के लिए पूरी तरह फिट नहीं हो पाएंगे। इसलिए उन्हें जोखिम में डालने के बजाय शेष मुकाबलों के लिए फिट रखने का फैसला किया गया।

ब्रेंडन टेलर ने जुलाई 2025 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की थी। उन्होंने आईसीसी के भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के उल्लंघन के कारण साढ़े तीन साल का प्रतिबंध झेला था, जो 25 जुलाई 2025 को समाप्त हुआ। वापसी के बाद उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए टीम में शामिल किया गया था।

कमबैक के बाद उन्होंने दो टेस्ट, दो वनडे और 14 टी20 मुकाबले खेले, जिसमें कुल 282 रन बनाए। सितंबर 2025 में टी20 विश्व कप क्वालीफायर में बोत्सवाना के खिलाफ 123 रनों की शानदार पारी भी खेली थी।

अब टेलर के बाहर होने से जिम्बाब्वे को बड़ा झटका लगा है, खासकर ऐसे समय में जब टीम को टूर्नामेंट के अहम मुकाबले खेलने हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


टी20 विश्व कप से बाहर हुए ब्रेंडन टेलर, हैमस्ट्रिंग चोट बनी
40 वर्षीय टेलर को टूर्नामेंट के पहले मैच में ओमान के खिलाफ खेलते समय चोट लगी थी। वह 30 गेंदों पर 31 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। इससे पहले उन्होंने विकेट के





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News