Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

पेट्रोल लाकर जला दो

कसबा कांड पर वीडियो जारी कर कोलकाता पुलिस ने किया ‘हल्के बलप्रयोग’ का बचाव

10 Apr 2025

पेट्रोल लाकर जला दो

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के कसबा इलाके में पुलिस और नौकरी से वंचित उम्मीदवारों के बीच हुई झड़प के बाद कोलकाता पुलिस ने अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर कुछ वीडियो साझा किए। इन वीडियो के जरिए पुलिस ने ‘हल्के बलप्रयोग’ के पीछे के कारणों को स्पष्ट किया है।
पुलिस द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में एक प्रदर्शनकारी को कथित तौर पर यह कहते हुए सुना जा सकता है — "पेट्रोल लाओ, जला देंगे!"
हालांकि, "हिन्दुस्थान समाचार" ने इस वीडियो की प्रामाणिकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है।
बुधवार को राज्यभर में डीआई (डिस्ट्रिक्ट इंस्पेक्टर) कार्यालयों के घेराव का आह्वान किया गया था। इसी क्रम में कई लोग कोलकाता के कसबा स्थित डीआई कार्यालय के बाहर भी जुटे थे। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि वे स्कूल इंस्पेक्टर से मिलकर उन्हें अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपें। लेकिन जब पता चला कि स्कूल इंस्पेक्टर कार्यालय में मौजूद नहीं हैं, तो माहौल तनावपूर्ण हो गया।
आरोप है कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने डीआई कार्यालय का ताला तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की। पुलिस ने उन्हें रोकने और समझाने का प्रयास किया, लेकिन बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते धक्का-मुक्की और हाथापाई में बदल गई। हालात बेकाबू होते देख पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए हल्का बलप्रयोग करते हुए लाठीचार्ज किया।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ अत्यधिक बर्बरता बरती। कुछ का कहना है कि उन्हें जमीन पर गिराकर पेट और सीने पर लात मारी गई। कुछ को घसीटकर बाहर निकाला गया। सोशल मीडिया पर इस घटना से जुड़े कई वीडियो और तस्वीरें भी सामने आई हैं।
कोलकाता पुलिस ने वीडियो पोस्ट करते हुए दावा किया है कि प्रदर्शनकारियों ने बिना किसी उकसावे के पुलिस पर हमला किया था। हालात काबू में लाने के लिए मजबूरन उन्हें "हल्का बलप्रयोग" करना पड़ा।
पुलिस का कहना है कि कुछ प्रदर्शनकारी हालात को और उग्र बनाने की कोशिश कर रहे थे, जिनमें से एक को पेट्रोल लाकर आग लगाने की धमकी देते हुए वीडियो में दिखाया गया है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पेट्रोल लाकर जला दो
कसबा कांड पर वीडियो जारी कर कोलकाता पुलिस ने किया ‘हल्के बलप्रयोग’ का बचाव





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News