Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बीएसएफ जवान पूर्णम साव को हर हाल में वापस लाना होगा : ममता बनर्जी

बीएसएफ जवान पूर्णम साव को हर हाल में वापस लाना होगा : ममता बनर्जी
 

05 May 2025

बीएसएफ जवान पूर्णम साव को हर हाल में वापस लाना होगा : ममता बनर्जी

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद सीमा पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इसी दौरान पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के रहने वाले बीएसएफ जवान पूर्णम कुमार साव को पाकिस्तानी रेंजर्स में पकड़ लिया है। जवान को लापता हुए 13 दिन बीत चुके हैं और अब आशंका जताई जा रही है कि वे पाकिस्तान रेंजर्स की हिरासत में हैं। हालांकि इस संबंध में विदेश मंत्रालय की ओर से अब तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। जवान के परिवार वाले भी पूरी तरह अनजान हैं और केवल बीएसएफ की ओर से भरोसा दिलाया गया है कि उन्हें सुरक्षित वापस लाया जाएगा। लेकिन जवान की गर्भवती पत्नी इस आश्वासन से बिल्कुल भी संतुष्ट नहीं हैं।

इस गंभीर हालात में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जवान के परिवार के समर्थन में खुलकर आवाज उठाई है। सोमवार को हावड़ा के डुमुरजला में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बेहद दुखद घटना है। हमारे जवान का कोई पता नहीं चल पा रहा है। हमारी ओर से सांसद कल्याण बनर्जी लगातार परिवार के संपर्क में हैं। पूर्णम साव को हर हाल में वापस लाना ही होगा।

उल्लेखनीय है कि पहलगाम में आतंकी हमले के बाद बीएसएफ ने सीमा पर गश्त तेज कर दी थी। इसी दौरान पूर्णम साव को पाकिस्तानी रेंजर्स ने पकड़ा। इस घटना ने जवान के परिवार और पूरे इलाके में चिंता बढ़ा दी है। अब मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद उम्मीद की जा रही है कि केंद्र सरकार इस मुद्दे पर गंभीरता से कदम उठाएगी।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बीएसएफ जवान पूर्णम साव को हर हाल में वापस लाना होगा : ममता
बीएसएफ जवान पूर्णम साव को हर हाल में वापस लाना होगा : ममता बनर्जी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News