वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
आखिरकार नई सरकार के निर्देशों के बाद, इस अवैध इमारत को गिराने का काम शुरू हो गया है
हावड़ा। सरकारी निर्देशों का पालन करते हुए, हावड़ा नगर निगम ने अपने अधिकार क्षेत्र में बनी अवैध इमारतों को गिराने का काम शुरू कर दिया है। निगम के वार्ड नंबर 44 में शरत चटर्जी रोड पर एक अनाधिकृत इमारत को गिराने के लिए बुलडोजऱ पहुँच गए हैं। अनुमति केवल दो मंजि़ला इमारत बनाने की दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद वहाँ पाँच मंजि़ला इमारत खड़ी कर दी गई थी।
स्थानीय निवासियों की शिकायतों के आधार पर निगम ने यह तोडफ़ोड़ का काम शुरू किया है। हालाँकि इस इमारत को लेकर शिकायतें काफी समय से मिल रही थीं, लेकिन पहले कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। आखिरकार नई सरकार के निर्देशों के बाद, इस अवैध इमारत को गिराने का काम शुरू हो गया है। इस घटनाक्रम से इलाके के निवासी काफी खुश हैं।