Please wait
विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic सर्वदलीय बैठक : सरकार ने विपक्ष से की विधेयकों पर सार्थक चर्चा और सुचारू संचालन में सहयोग की अपील Sudhir wins historic पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस, भाजपा में शामिल होने के दिए संकेत Sudhir wins historic मानसून सत्र से पहले रविवार को सर्वदलीय बैठक, 'नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया' को आमंत्रण Sudhir wins historic मुर्शिदाबाद रेल हादसे पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का सख्त संदेश, बोले- दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा Sudhir wins historic

डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के कार्यालय के सामने बने शेड पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने की कार्रवाई

प्रशासन की निगरानी में बुलडोजर की सहायता से कार्यालय के सामने बना शेड हटाया गया

18 Jul 2026

डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के कार्यालय के सामने बने शेड पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने की कार्रवाई

कोलकाता। दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर के आमतला स्थित तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के कार्यालय परिसर के सामने बने एक शेड पर शनिवार सुबह प्रशासन ने कार्रवाई की। भारी पुलिस बल और केंद्रीय सुरक्षा बल की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर नीले रंग के शेड को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी।
प्रशासन के अनुसार, कार्यालय से संबंधित पांच मंजिला इमारत के निर्माण को लेकर शिकायत प्राप्त हुई थी कि इसका निर्माण स्वीकृत भवन योजना (बिल्डिंग प्लान) के बिना किया गया है। शिकायत मिलने के बाद संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर निर्धारित तिथि पर सुनवाई के लिए बुलाया गया था। अधिकारियों का दावा है कि तय समय पर कोई भी पक्ष अपना पक्ष रखने के लिए उपस्थित नहीं हुआ, जिसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की गई।
शनिवार सुबह पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बल ने पूरे परिसर को अपने घेरे में ले लिया। मौके पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी (बीडीओ), भूमि एवं भूमि सुधार विभाग (बीएलआरओ) तथा दमकल विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रशासन की निगरानी में बुलडोजर की सहायता से कार्यालय के सामने बना शेड हटाया गया। अधिकारियों ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई भी कानूनी प्रक्रिया के तहत की जाएगी, हालांकि अगले चरण को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
सूत्रों के अनुसार, दक्षिण 24 परगना प्रशासन ने 30 जून को अमित बनर्जी, मति मल्लिक और सुषांत मंडल के नाम नोटिस जारी किया था। नोटिस में उन्हें 15 जुलाई को दोपहर दो बजे संबंधित विभाग के समक्ष दस्तावेजों और साक्ष्यों के साथ उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने को कहा गया था। बताया गया कि यह नोटिस सुषांत मंडल की शिकायत के आधार पर जारी किया गया था। प्रशासन का आरोप है कि नोटिस के बावजूद कार्यालय की ओर से कोई प्रतिनिधि सुनवाई में उपस्थित नहीं हुआ, जिसके बाद कार्रवाई का निर्णय लिया गया।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले 24 मई को कोलकाता के ईएम बाइपास स्थित मैदानपुकुर इलाके में तृणमूल कांग्रेस के एक अन्य पार्टी कार्यालय पर भी प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की थी। उस समय स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया था कि वर्ष 2011 के बाद वहां पहले एक क्लब का निर्माण किया गया और बाद में उसे पार्टी कार्यालय में परिवर्तित कर दिया गया। स्थानीय निवासियों ने उस परिसर में अतिक्रमण तथा अन्य कथित अवैध गतिविधियां संचालित होने के भी आरोप लगाए थे।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अभिषेक के कार्यालय के सामने बने शेड पर चला बुलडोजर
प्रशासन की निगरानी में बुलडोजर की सहायता से कार्यालय के सामने बना शेड हटाया गया





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News