Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

कुल्टी में रेलवे की जमीन पर फिर चला बुलडोजर

पुनर्वास और अतिक्रमण हटाने के मुद्दे को लेकर राजनीतिक हलकों में भी बहस तेज हो गई है

30 May 2026

कुल्टी में रेलवे की जमीन पर फिर चला बुलडोजर

पश्चिम बर्दवान। कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 66 स्थित बलतोड़िया गांव के समीप रेलवे की जमीन पर शनिवार सुबह एक बार फिर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। रेलवे प्रशासन बुलडोजर और भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा और कथित अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई शुरू की।
जानकारी के अनुसार, रेलवे की भूमि पर लंबे समय से कुछ स्थानीय परिवार रह रहे थे और उन्होंने वहां मकान भी बना लिए थे। रेलवे अधिकारियों ने कई बार नोटिस जारी कर जमीन खाली करने का निर्देश दिया था, लेकिन निवासी वहां से नहीं हटे।
स्थानीय लोगों का कहना है कि विधानसभा चुनाव से पहले कुल्टी के विधायक डॉ. अजय पोद्दार ने रेलवे प्रशासन से बातचीत कर अतिक्रमण अभियान को अस्थायी रूप से रुकवा दिया था। हालांकि चुनावी प्रक्रिया समाप्त होने के बाद रेलवे ने दोबारा कार्रवाई शुरू कर दी और कई मकानों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया।
इस बीच शुक्रवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर मांग की गई थी कि प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की व्यवस्था होने तक अतिक्रमण हटाओ अभियान पर रोक लगाई जाए। लेकिन इसके 24 घंटे के भीतर ही रेलवे प्रशासन ने फिर से अभियान शुरू कर दिया।
शनिवार की कार्रवाई के दौरान रेलवे अधिकारियों के साथ रेलवे सुरक्षा बल और रेलवे पुलिस भी मौजूद रही। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए इलाके में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे।
अतिक्रमण हटाओ अभियान से प्रभावित परिवारों का आरोप है कि वैकल्पिक पुनर्वास की व्यवस्था किए बिना उनके घरों को तोड़ दिया गया, जिससे वे भारी संकट में पड़ गए हैं। वहीं रेलवे प्रशासन का कहना है कि सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए नियमों के तहत यह कार्रवाई की जा रही है और अवैध कब्जों को हटाना आवश्यक है।
इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव और चर्चा का माहौल है। पुनर्वास और अतिक्रमण हटाने के मुद्दे को लेकर राजनीतिक हलकों में भी बहस तेज हो गई है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कुल्टी में रेलवे की जमीन पर फिर चला बुलडोजर
पुनर्वास और अतिक्रमण हटाने के मुद्दे को लेकर राजनीतिक हलकों में भी बहस तेज हो गई है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News