Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

कोलकाता में तीन जगहों पर चला अवैध निर्माण बुलडोजर

कोलकाता में अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासन ने रविवार सुबह अभियान शुरू किया। तिलजला, बेलेघाटा और कसबा इलाके में अवैध रूप से बने बहुमंजिली इमारतों को तोड़ने के लिए बुलडोजर चलाया गया। मौके पर पुलिस, कोलकाता नगर निगम के कर्मचारी और केंद्रीय बल के जवान तैनात रहे।

24 May 2026

कोलकाता में तीन जगहों पर चला अवैध निर्माण बुलडोजर

कोलकाता। कोलकाता में अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासन ने रविवार सुबह अभियान शुरू किया। तिलजला, बेलेघाटा और कसबा इलाके में अवैध रूप से बने बहुमंजिली इमारतों को तोड़ने के लिए बुलडोजर चलाया गया। मौके पर पुलिस, कोलकाता नगर निगम के कर्मचारी और केंद्रीय बल के जवान तैनात रहे।

बेलेघाटा के 34 नंबर वार्ड स्थित ईस्ट कुलिया रोड में एक पांच मंजिला इमारत को तोड़ने का काम शुरू किया गया। सफेद रंग की इस आलीशान इमारत को देखकर महल जैसा अहसास होता है, लेकिन आरोप है कि पूरा निर्माण अवैध तरीके से किया गया था। इस इमारत का नाम राजू नस्कर से जुड़ने का भी आरोप सामने आया है। भवन गिराने के काम में करीब 80 लोगों की टीम लगाई गई है। मौके पर केंद्रीय बल और बेलेघाटा थाने की पुलिस मौजूद रही।

वहीं, तिलजला के जी. जे. खान रोड में भी सात मंजिला अवैध निर्माण को गिराने का काम शुरू हुआ। नगर निगम पहले ही इस भवन को लेकर नोटिस जारी कर चुका था। प्रशासन का कहना है कि निर्माण नियमों का उल्लंघन कर यह इमारत बनाई गई थी।

कसबा के बी. बी. चटर्जी स्ट्रीट में भी बुलडोजर कार्रवाई जारी रही। आरोप है कि अवैध निर्माण को लेकर सुनवाई के लिए नोटिस दिए जाने के बावजूद आरोपित पक्ष उपस्थित नहीं हुआ। भवन पर अब भी नोटिस चिपका हुआ है।

प्रशासन की इस कार्रवाई को लेकर इलाके में भारी हलचल देखी गई। सुरक्षा के मद्देनजर कई जगह बैरिकेडिंग भी की गई है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कोलकाता में तीन जगहों पर चला अवैध निर्माण बुलडोजर
कोलकाता में अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासन ने रविवार सुबह अभियान शुरू किया। तिलजला, बेलेघाटा और कसबा इलाके में अवैध रूप से बने बहुमंजिली इमारतों को तोड़ने के लि





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News