Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

संतोषपुर स्टेशन पर बुलडोजर से तोड़ी गईं ‘अवैध’ दुकानें

व्यापारियों ने ग्रीष्मकालीन अवकाश की विशेष पीठ में याचिका दायर कर मामले की जल्द सुनवाई की मांग की है

09 Jun 2026

संतोषपुर स्टेशन पर बुलडोजर से तोड़ी गईं ‘अवैध’ दुकानें

कोलकाता। राज्य में राजनीतिक बदलाव के बाद विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर हॉकर्स हटाने और रेलवे की जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में सोमवार रात दक्षिण 24 परगना जिले के संतोषपुर रेलवे स्टेशन पर बड़े पैमाने पर हॉकर्स हटाने का अभियान चलाया गया। जीआरपी की मौजूदगी में स्टेशन परिसर में बने अस्थायी और कथित अवैध दुकानों को बुलडोजर चलाकर तोड़ दिया गया।
रेल प्रशासन का दावा है कि स्टेशन से सटी रेलवे की जमीन पर लंबे समय से अवैध कब्जा कर कई दुकानें बना ली गई थीं। इन्हीं अतिक्रमणों को हटाने के लिए सोमवार रात करीब 10 बजे अभियान शुरू किया गया, जो देर रात तक चलता रहा। अभियान के दौरान रेलवे पुलिस और राज्य पुलिस की भारी संख्या में तैनाती की गई थी।
किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचने के लिए पूरे स्टेशन परिसर को सुरक्षा घेरे में रखा गया। कार्रवाई शुरू होने से पहले दुकानों की बिजली आपूर्ति काट दी गई। इसके बाद बुलडोजर और अन्य मशीनों की मदद से एक-एक कर सभी अवैध ढांचों को ध्वस्त किया गया। स्टेशन के बाहर ही नहीं, प्लेटफॉर्म पर मौजूद अवैध दुकानों और संरचनाओं को भी हटाया गया।
रेल प्रशासन ने कहा कि स्टेशन परिसर को अतिक्रमण मुक्त कर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया है। संतोषपुर स्टेशन पर हुई इस कार्रवाई को लेकर इलाके में व्यापक चर्चा शुरू हो गई है। रेलवे सूत्रों के अनुसार, आने वाले दिनों में राज्य के अन्य रेलवे स्टेशनों पर भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले सियालदह, दमदम, बेलघरिया और जादवपुर सहित कई रेलवे स्टेशनों पर भी हॉकर्स हटाने की कार्रवाई की जा चुकी है। रविवार देर रात जादवपुर स्टेशन पर अतिक्रमण हटाने को लेकर तनाव की स्थिति बन गई थी। आरोप है कि विरोध करने पर रेलवे पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसमें कई लोग घायल हो गए।
हॉकर्स हटाने के विरोध में माकपा ने भी प्रदर्शन किया था। आरोप है कि कोलकाता पुलिस, रेलवे पुलिस और केंद्रीय बलों की कार्रवाई में एसएफआई के केंद्रीय महासचिव सृजन भट्टाचार्य समेत कई लोग घायल हुए और 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
जादवपुर स्टेशन पर हॉकर्स हटाने का मामला अब कोलकाता हाई कोर्ट तक पहुंच गया है। व्यापारियों ने ग्रीष्मकालीन अवकाश की विशेष पीठ में याचिका दायर कर मामले की जल्द सुनवाई की मांग की है। न्यायमूर्ति हिरण्मय भट्टाचार्य ने मंगलवार को मामले की सुनवाई होने की जानकारी दी है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


संतोषपुर स्टेशन पर बुलडोजर से तोड़ी गईं ‘अवैध’ दुकानें
व्यापारियों ने ग्रीष्मकालीन अवकाश की विशेष पीठ में याचिका दायर कर मामले की जल्द सुनवाई की मांग की है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News