Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

दिल्ली से महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की बस दुर्घटनाग्रस्त, चार की मौत, 17 घायल

पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने बताया कि मृतकों की पहचान विवेक, विमल झा, दिगम्बर झा व प्रेमकांत झा के रूप में हुई है। वहीं, नीरा देवी, रीता देवी, अनुराग झा, सलोनी झा समेत 17 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गये।

12 Feb 2025

दिल्ली से महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की बस दुर्घटनाग्रस्त, चार की मौत, 17 घायल

फतेहपुर। जिले में कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कानपुर- प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को ट्रैवलर बस से डंपर की टक्कर हो गई। हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 17 लोग घायल हैं। ये सभी लोग ट्रैवलर बस में बैठकर दिल्ली से प्रयागराज महाकुंभ स्नान को जा रहे थे। घायलों में तीन की हालत गंभीर होने पर कानपुर में हैलट अस्पताल के लिए रेफर किया है।

पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने बताया कि मृतकों की पहचान विवेक, विमल झा, दिगम्बर झा व प्रेमकांत झा के रूप में हुई है। वहीं, नीरा देवी, रीता देवी, अनुराग झा, सलोनी झा समेत 17 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गये।

उन्होंने बताया कि ये सभी श्रद्धालु दिल्ली से महाकुंभ मेला में शामिल होने के लिए ट्रैवलर बस से प्रयागराज जा रहे थे। फतेहुपर में थाना कल्याणपुर क्षेत्र के कानपुर प्रयागराज नेशनल हाईवे स्थित दूधी कगार मोड़ के पास सुबग तेज रफ्तार से आ रहे गिट्टी लोड डंपर से टकरा गई। हादसे में ट्रैवलर बस के चालक समेत चार लोगों की मौत हो गई और बस में सवार 17 लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि डंपर ट्रैवलर बस को घसीटते हुए लगभग दो किलोमीटर दूर नूरपुर मोड़ तक चली गई। हादसे के तुरंत बाद पुलिस व प्रशासन ने राहत कार्य शुरू किया और घायल श्रद्धालुओं को जिला अस्पताल भर्ती कराया है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उल्लेखनीय है कि जिले में इस महीने की यह तीसरी बड़ी सड़क दुर्घटना है। पहला घटना छह फरवरी को हुई थी, जिसमें 14 श्रद्धालु घायल हुए थे। दूसरी घटना नौ फरवरी को हुई थी, जिसमें दो श्रद्धालुओं की जान गई थी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दिल्ली से महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की बस दुर्घटनाग्रस्त, च
पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने बताया कि मृतकों की पहचान विवेक, विमल झा, दिगम्बर झा व प्रेमकांत झा के रूप में हुई है। वहीं, नीरा देवी, रीता देवी, अनुराग झा, सलोनी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News