Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

नदिया में बस ने मारुति कार को रौंदा, छह की मौत

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और उनके परिजनों की तलाश की जा रही है

20 May 2025

नदिया में बस ने मारुति कार को रौंदा, छह की मौत

नदिया। ज़िले के कृष्णनगर-करिमपुर राज्य मार्ग पर महिषबाथान मैदान इलाके में मंगलवार सुबह हुई एक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब सात बजे मारुति कार तेज़ रफ्तार से करिमपुर से कोलकाता की ओर जा रही थी, जिसमें छह लोग सवार थे। उसी दिशा से आ रही एक निजी यात्री बस ने तेज़ गति में कार को टक्कर मारी और कार को धकेलते हुए सड़क किनारे एक बड़े पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि मारुति कार पूरी तरह कुचल गई और उसमें सवार सभी यात्री कार के अंदर ही फंस गए।
हादसे की आवाज़ सुनते ही स्थानीय लोग मौके पर दौड़े और बचाव कार्य शुरू किया। हालांकि कार की हालत इतनी खराब थी कि किसी को तुरंत बाहर निकाल पाना संभव नहीं था। सूचना मिलते ही करिमपुर थाने की पुलिस और दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं। बस को हटाकर कार में फंसे शवों को बाहर निकाला गया है।
पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और उनके परिजनों की तलाश की जा रही है। हादसे में बस के कुछ यात्री भी घायल हुए हैं, जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


नदिया में बस ने मारुति कार को रौंदा, छह की मौत
शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और उनके परिजनों की तलाश की जा रही है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News