Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

बस में चोरी की वारदात : बिहार के दंपती से जेवर व नकदी चुराने के आरोप में महिला गिरफ्तार

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए पिंकी रॉय को गिरफ्तार किया

04 Feb 2026

बस में चोरी की वारदात : बिहार के दंपती से जेवर व नकदी चुराने के आरोप में महिला गिरफ्तार

कोलकाता। कोलकाता पुलिस ने बस में यात्रा के दौरान बिहार के एक दंपती से सोने के जेवर, नकदी और दस्तावेज चोरी करने के आरोप में एक युवती को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि चोरी हुआ सारा सामान बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार युवती का नाम पिंकी रॉय (26) है। वह आसनसोल की निवासी बताई जा रही है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह गिरफ्तारी मंगलवार देर रात गिरिश पार्क थाना में दर्ज शिकायत के आधार पर की गई। पीड़ित दंपती बिहार के रहने वाले हैं और घटना 22 जनवरी की दोपहर की बताई जा रही है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बिहार के कटिहार जिले के निवासी संदीप कुमार अपनी पत्नी के साथ उत्तर कोलकाता के महाजाती सदन से एक बस में सवार हुए थे। बस से उतरने के बाद उन्हें पता चला कि उनका बैग गायब है। बाद में जांच करने पर मालूम हुआ कि बैग में रखे सोने के आभूषण, नकदी और जरूरी दस्तावेज चोरी हो गए हैं।
शिकायत के अनुसार, संदीप कुमार की पत्नी के बैग से दो सोने की चूड़ियां, एक हार और एक ब्रेसलेट चोरी हुए थे, जिनका कुल वजन करीब 53 ग्राम बताया गया है। इसके अलावा 25 हजार रुपये नकद और मूल आधार कार्ड भी बैग में रखा हुआ था।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए पिंकी रॉय को गिरफ्तार किया।
पुलिस सूत्रों के पूछताछ के दौरान आरोपित महिला के पास से चोरी गई नकदी, सोने के जेवर और संदीप कुमार के दस्तावेज बरामद कर लिए गए हैं। आरोपित को पांच फरवरी को अदालत में पेश किया जाएगा।
कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि समय पर की गई कार्रवाई और जांच में तेजी के कारण आरोपित महिला को पकड़ने में सफलता मिली। हालांकि, पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दंपती से जेवर व नकदी चुराने के आरोप में महिला गिरफ्तार
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए पिंकी रॉय को गिरफ्तार किया





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News