Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

दक्षिण दिनाजपुर में व्यापारी पर गोलीबारी कर लूट, हालत गंभीर

पुलिस सूत्रों के मुताबिक घायल व्यापारी की पहचान मनोजीत सरकार के रूप में हुई है, जो बुनियादपुर का निवासी है। वह प्रतिदिन व्यापार के सिलसिले में गाज़ोल आते थे और कच्ची सब्जियों का कारोबार करते हैं।

22 Jul 2025

दक्षिण दिनाजपुर में व्यापारी पर गोलीबारी कर लूट, हालत गंभीर

कोलकाता । दक्षिण दिनाजपुर के बंशिहारी इलाके में सोमवार रात एक सब्ज़ी व्यापारी पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर रुपये से भरा बैग लूट लिया। गंभीर रूप से घायल व्यापारी को फिलहाल मालदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक घायल व्यापारी की पहचान मनोजीत सरकार के रूप में हुई है, जो बुनियादपुर का निवासी है। वह प्रतिदिन व्यापार के सिलसिले में गाज़ोल आते थे और कच्ची सब्जियों का कारोबार करते हैं। सोमवार को भी वह गाज़ोल में दिनभर कारोबार करने के बाद अपने वाहन से रात लगभग नौ बजे घर लौट रहे थे। तभी हरीरामपुर थाना अंतर्गत मेहदीपाड़ा से गुजरते समय दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार अज्ञात हमलावरों ने उनका पीछा किया।

जैसे ही मनोजीत की गाड़ी कर्तीपाड़ा मोड़ के पास पहुंची, हमलावरों ने फायरिंग शुरू कर दी। कुल पांच राउंड फायरिंग में दो गोलियां व्यापारी को जा लगीं—एक गले में और एक कंधे के नीचे पीठ में। एक गोली जबड़े को छूते हुए निकल गई। व्यापारी वाहन के भीतर ही लहूलुहान हो गए, जिसके बाद हमलावर उनका पैसों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए।

गंभीर हालत में उन्हें पहले गाज़ोल स्टेट जनरल अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मालदा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। डॉक्टरों के अनुसार, गोली लगने से उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और ऑपरेशन की आवश्यकता हो सकती है।

घटना के बाद गाज़ोल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह हमला सुनियोजित था और लूट के इरादे से किया गया या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, इस पर पुलिस विभिन्न कोणों से जांच कर रही है।

स्थानीय व्यापारियों और निवासियों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है और उन्होंने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दक्षिण दिनाजपुर में व्यापारी पर गोलीबारी कर लूट, हालत गंभीर
पुलिस सूत्रों के मुताबिक घायल व्यापारी की पहचान मनोजीत सरकार के रूप में हुई है, जो बुनियादपुर का निवासी है। वह प्रतिदिन व्यापार के सिलसिले में गाज़ोल आते थे और





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News