इसके अलावा हिमाचल प्रदेश की तेहरा, हमीरपुर और नालागढ़ सीट पर उपचुनाव कराए गए थे। बता दें कि लोकसभा चुनाव के बाद यह पहला चुनाव था।
सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के बाद मतगणना जारी है। आज ही इन 13 सीटों के परिणाम घोषित किए जाएंगे। इनमें बिहार की रुपौली विधानसभा सीट, पश्चिम बंगाल की रायगंज, रानाघाट दक्षिण, और मानिकताला, तमिलनाडु की विक्रवांडी, मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा, उत्तराखंड की बद्रीनाथ और मंगलौर और पंजाब की जालंधर सीट शामिल है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश की तेहरा, हमीरपुर और नालागढ़ सीट पर उपचुनाव कराए गए थे। बता दें कि लोकसभा चुनाव के बाद यह पहला चुनाव था।
हिमाचल की तीनों सीट पर परिणाम घोषित हो गए हैं। यहां दो पर कांग्रेस और एक पर बीजेपी ने जीत हासिल की है। उत्तराखंड की दोनों सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है। पश्चिम बंगाल की दो सीटों पर परिणाम घोषित किए गए हैं और टीएमसी की जीत हुई है। बिहार की रुपौली सीट पर निर्दलीय प्रत्य़ाशी शंकर सिंह ने जेडीयू के कलाधर मंडल को हरा दिया। मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा सीट पर बीजेपी के कमलेश शाह जीत गए हैं।
ये उपचुनाव इंडिया गठबंधन और एनडीए दोनों के लिए अहम माने जा रहे हैं। जाहिर सी बात है कि अगर इंडिया गठबंधन को इस उपचुनाव में बढ़त मिलती है तो यह मजबूत होगा। इस चुनाव में सीधी टक्कर एनडीए और इंडिया गठबंधन की थी। 10 जुलाई को इन सभी सीटों पर मतदान करवाए गए थे। ये सीटें विधायकों के निधन या फिर इस्तीफे की वजह से खाली हुई थीं।