Please wait
हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic

पश्चिम बंगाल से राज्यसभा की तीन सीटों पर उपचुनाव 24 जुलाई को

पश्चिम बंगाल से राज्यसभा की तीन रिक्त सीटों पर उपचुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने कार्यक्रम घोषित कर दिया है। तृणमूल कांग्रेस छोड़ चुके पूर्व राज्यसभा सांसद सुखेंदुशेखर राय, सुस्मिता देव और प्रकाशचिक बराइक के इस्तीफे के बाद रिक्त हुई इन तीनों सीटों के लिए 24 जुलाई को मतदान होगा।

06 Jul 2026

पश्चिम बंगाल से राज्यसभा की तीन सीटों पर उपचुनाव 24 जुलाई को

कोलकाता। पश्चिम बंगाल से राज्यसभा की तीन रिक्त सीटों पर उपचुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने कार्यक्रम घोषित कर दिया है। तृणमूल कांग्रेस छोड़ चुके पूर्व राज्यसभा सांसद सुखेंदुशेखर राय, सुस्मिता देव और प्रकाशचिक बराइक के इस्तीफे के बाद रिक्त हुई इन तीनों सीटों के लिए 24 जुलाई को मतदान होगा। उसी दिन मतगणना भी कराई जाएगी, जबकि पूरी चुनाव प्रक्रिया 27 जुलाई तक पूरी कर ली जाएगी।

निर्वाचन आयोग के अनुसार, नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 14 जुलाई निर्धारित की गई है। नामांकन पत्रों की जांच 15 जुलाई को होगी, जबकि नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 17 जुलाई है। 24 जुलाई को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा और शाम 5 बजे से मतगणना शुरू होगी।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद पार्टी में राजनीतिक उथल-पुथल तेज हो गई है। इसी क्रम में राज्यसभा के तीनों सांसदों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और पार्टी भी छोड़ दी। सबसे पहले 8 जून को सुखेंदुशेखर राय ने इस्तीफा दिया। इसके बाद 10 जून को सुस्मिता देव और 11 जून को प्रकाशचिक बराइक ने भी अपना इस्तीफा सौंप दिया।

इस्तीफे के बाद प्रकाशचिक बराइक ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की सार्वजनिक रूप से प्रशंसा की थी। वहीं, सुस्मिता देव ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा से मुलाकात की थी। सुखेंदुशेखर राय भी लोकसभा के पूर्व तृणमूल सांसदों के साथ बैठकों में नजर आए थे।

विधानसभा में वर्तमान संख्या बल को देखते हुए तीनों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों की जीत की संभावना मजबूत है। विधानसभा में भाजपा के 208 विधायक हैं। यदि भाजपा तीन उम्मीदवार उतारती है और उसके सभी विधायक पार्टी लाइन के अनुसार मतदान करते हैं, तो प्रत्येक उम्मीदवार को जीत के लिए पर्याप्त मत मिलने की संभावना है।

दूसरी ओर, तृणमूल कांग्रेस की संयुक्त विधायक संख्या 80 है, लेकिन पार्टी के भीतर विभाजन की स्थिति को देखते हुए उसके लिए एकजुट होकर मुकाबला करना चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है। राजनीतिक जानकारों के अनुसार, यदि तृणमूल के सभी विधायक एक उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करें तो वह एक सीट के लिए चुनौती पेश कर सकती है, हालांकि वर्तमान परिस्थितियों में इसकी संभावना कम मानी जा रही है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पश्चिम बंगाल से राज्यसभा की तीन सीटों पर उपचुनाव 24 जुलाई को
पश्चिम बंगाल से राज्यसभा की तीन रिक्त सीटों पर उपचुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने कार्यक्रम घोषित कर दिया है। तृणमूल कांग्रेस छोड़ चुके पूर्व राज्यसभा सांसद सुखेंद





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News