Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

सुजीत बोस गिरफ्तारी मामले में तत्काल सुनवाई से कलकत्ता हाई काेर्ट ने किया इनकार

पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री सुजीत बोस की गिरफ्तारी को लेकर दायर याचिका पर तत्काल सुनवाई की मांग को कलकत्ता उच्च न्यायालय ने स्वीकार करने से इनकार कर दिया है। अदालत ने याचिका पर त्वरित सुनवाई की आवश्यकता पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस तरह की जल्दबाजी का क्या औचित्य है।

08 Jun 2026

सुजीत बोस गिरफ्तारी मामले में तत्काल सुनवाई से कलकत्ता हाई काेर्ट ने किया इनकार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री सुजीत बोस की गिरफ्तारी को लेकर दायर याचिका पर तत्काल सुनवाई की मांग को कलकत्ता उच्च न्यायालय ने स्वीकार करने से इनकार कर दिया है। अदालत ने याचिका पर त्वरित सुनवाई की आवश्यकता पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस तरह की जल्दबाजी का क्या औचित्य है।

मामला शहरी निकाय भर्ती घोटाले से जुड़ा है, जिसमें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 11 मई को सुजीत बोस को गिरफ्तार किया था। उनके वकील ने गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए अदालत में याचिका दायर की है और इसे तत्काल सूचीबद्ध करने की मांग की थी।

सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति कृष्ण राव ने सवाल उठाया कि गिरफ्तारी को खारिज करने के लिए इतनी जल्दबाजी क्यों की जा रही है। अदालत ने टिप्पणी की कि यदि गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है, तो इस स्तर पर मामले में और क्या शेष रह जाता है। अदालत ने यह भी कहा कि ऐसी स्थिति में संबंधित पक्ष को जमानत याचिका दायर करनी चाहिए।

इस पर वकील ने दलील दी कि याचिका में गिरफ्तारी की वैधता को ही चुनौती दी गई है, क्योंकि गिरफ्तारी के आधार स्पष्ट नहीं बताए गए हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले अवकाशकालीन पीठ ने ईडी से विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी।

हालांकि, अदालत ने स्पष्ट किया कि इस चरण पर तत्काल सुनवाई संभव नहीं है और मामले को जुलाई माह में सूचीबद्ध किया जाएगा। न्यायालय ने कहा कि उचित प्रक्रिया के तहत मामले की सुनवाई आगे बढ़ाई जाएगी।

इस बीच, अदालत ने यह भी निर्देश दिया कि मामले को नियमित बेंच के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए। इससे पहले न्यायमूर्ति शम्पा दत्ता पाल की पीठ ने भी मामले को नियमित सुनवाई के लिए भेजा था।

ईडी के अनुसार, सुजीत बोस पर दक्षिण दमदम नगरपालिका में भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताओं के आरोप हैं। जांच एजेंसी का दावा है कि लगभग 150 उम्मीदवारों के नाम कथित रूप से अवैध तरीके से सिफारिश सूची में शामिल किए गए थे और इस मामले में वित्तीय लेन-देन के सबूतों की भी जांच की जा रही है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सुजीत बोस गिरफ्तारी मामले में तत्काल सुनवाई से कलकत्ता हाई क
पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री सुजीत बोस की गिरफ्तारी को लेकर दायर याचिका पर तत्काल सुनवाई की मांग को कलकत्ता उच्च न्यायालय ने स्वीकार करने से इनकार कर दिया है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News