Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

कलकत्ता हाई कोर्ट का फैसला-नाबालिग प्रेम में हो तो भी यौन संबंध की सहमति मान्य नहीं

यह मामला वर्ष 2014 का है, जब एक नाबालिग लड़की प्रेम संबंध में थी। वर्ष 2016 में उसके प्रेमी के साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि इसके बाद कई बार नाबालिग की आपत्ति के बावजूद युवक ने जबरन संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती भी हुई।

11 Dec 2025

कलकत्ता हाई कोर्ट का फैसला-नाबालिग प्रेम में हो तो भी यौन संबंध की सहमति मान्य नहीं

कोलकाता। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए गुरुवार को कहा है कि प्रेम संबंध होने के बावजूद नाबालिग किसी भी प्रकार के शारीरिक संबंध के लिए वैध सहमति नहीं दे सकती। अदालत ने साफ किया कि नाबालिग की ओर से दी गई सहमति कानूनी रूप से स्वीकार्य नहीं होती और पॉक्सो कानून के तहत उसे मान्यता नहीं दी जा सकती।

यह मामला वर्ष 2014 का है, जब एक नाबालिग लड़की प्रेम संबंध में थी। वर्ष 2016 में उसके प्रेमी के साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि इसके बाद कई बार नाबालिग की आपत्ति के बावजूद युवक ने जबरन संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती भी हुई। इसके बाद आरोपित ने पितृत्व स्वीकार करने से इनकार कर दिया। इसके बाद नारकेलडांगा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। निचली अदालत ने युवक को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

इस फैसले काे चुनौती देते हुए आरोपित पक्ष ने उच्च न्यायालय में नाबालिग की उम्र व सहमति को आधार बनाकर अपील दाखिल की थी। इस अपील की सुनवाई न्यायमूर्ति राजाशेखर मन्था और न्यायमूर्ति अजय कुमार गुप्ता की खंडपीठ में चल रही थी।

सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि पीड़िता के बयान और डीएनए रिपोर्ट अगर आरोप साबित कर दें तो फिर किसी अन्य साक्ष्य की आवश्यकता नहीं होती। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रेम संबंध का अस्तित्व नाबालिग की सहमति को वैध नहीं बनाता। नाबालिग सहमति दे भी दे तो भी वह कानूनन मान्य नहीं है।

खंडपीठ ने निचली अदालत की ओर से दी गई आजीवन कारावास की सजा को बरकरार रखा है। साथ ही राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण को 15 दिनों के भीतर पीड़िता को 1.80 लाख रुपये देने का निर्देश दिया है। आरोपित को अतिरिक्त दो लाख रुपये क्षतिपूर्ति के तौर पर देने होंगे। यदि वह फिलहाल जमानत पर है, तो उसे तुरंत आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कलकत्ता हाई कोर्ट का फैसला-नाबालिग प्रेम में हो तो भी यौन सं
यह मामला वर्ष 2014 का है, जब एक नाबालिग लड़की प्रेम संबंध में थी। वर्ष 2016 में उसके प्रेमी के साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि इसके बाद कई बार नाबालिग की आपत





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News