Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

मनाली घूमने गए गुजरात के लोगों की कार खाई में गिरी, छह की मौत, चार घायल

हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य घायल हो गए। हादसे की खबर मिलने के बाद यहां परिवार के बाकी सदस्यों और समाज में शोक की लहर फैल गई।

11 May 2026

मनाली घूमने गए गुजरात के लोगों की कार खाई में गिरी, छह की मौत, चार घायल

भावनगर। गुजरात के भावनगर से हिमाचल प्रदेश घूमने गए सिंधी समाज के एक परिवार की कार मनाली के पास खाई में गिर गई। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य घायल हो गए। हादसे की खबर मिलने के बाद यहां परिवार के बाकी सदस्यों और समाज में शोक की लहर फैल गई।

रिश्तेदारों ने बताया कि ललितभाई फतनानी अपने परिवार के साथ हिमाचल प्रदेश घूमने गए थे। सोमवार तड़के करीब 3:30 से 4 बजे के बीच परिवार कार से मनाली से बेला जा रहा था। रास्ते में कांगड़ा जिले के छाबा क्षेत्र में नेशनल हाइवे-28 पर उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन में बच्चों और ड्राइवर समेत कुल 10 लोग सवार थे। राहत और बचाव टीम ने 4 लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है।

मृतकों में ललितभाई फतनानी, सोनियाबेन फतनानी, प्रियंकभाई भोपाणी, काजलबेन भोपाणी, दिव्यांशु भोपाणी ड्राइवर यशवंत कुमार हैं।

घायलों में मयंकभाई फतनानी, फोरमबेन फतनानी, जियांश फतनानी और प्रियांशी भोपाणी शामिल हैं।

सिंधु सेना प्रदेश अध्यक्ष कमलेश चंदाणी लगातार हिमाचल प्रदेश प्रशासन के संपर्क में हैं और पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने में जुटे हैं।

कमलेश चंदाणी ने बताया कि तड़के उन्हें हादसे की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने तत्काल हिमाचल प्रदेश प्रशासन और डिजास्टर टीम से संपर्क कर राहत एवं उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करवाई। उन्होंने कहा कि फतनानी और भोपाणी परिवार के कुल 9 सदस्य यात्रा पर गए थे, जिनमें से 5 पारिवारिक सदस्य व एक ड्राइवर समेत 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मनाली घूमने गए गुजरात के लोगों की कार खाई में गिरी, छह की मौ
हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य घायल हो गए। हादसे की खबर मिलने के बाद यहां परिवार के बाकी सदस्यों और समाज में शोक की लहर फैल गई।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News