Please wait
विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic

इंदौर में बारातियों की कार और ट्रक में टक्कर, चार युवकों की मौत

पुलिस के अनुसार, कार में 11 लोग सवार थे, जो आष्टा से शादी समारोह के बाद इंदौर लौट रहे थे। इस दाैरान रविवार देर रात ढाई बजे के करीब देवगुराड़िया स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड के पास अचानक ब्रेक लगने के बाद पीछे से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।

06 Apr 2026

इंदौर में बारातियों की कार और ट्रक में टक्कर, चार युवकों की मौत

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में रविवार देररात दुल्हन लेकर लौट रही बारातियों से भरी कार (क्वालिस) को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। देवगुराड़िया मार्ग पर हुए इस हादसे में चार युवकों की जान चली गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, कार में 11 लोग सवार थे, जो आष्टा से शादी समारोह के बाद इंदौर लौट रहे थे। इस दाैरान रविवार देर रात ढाई बजे के करीब देवगुराड़िया स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड के पास अचानक ब्रेक लगने के बाद पीछे से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में इरफान (24), आरिस (20), फरहान (19) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अरफाद (23) ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज जारी है।

स्थानीय लोगों और परिजनों का कहना है कि ट्रक में भूसा भरा था और वह तेज रफ्तार से चल रहा था। ओवरटेक के दौरान अचानक ब्रेक लगाने से यह हादसा हुआ। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

घटनास्थल पर अफरा-तफरी, लोगों ने की मदद

हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने बिना देर किए राहत कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सभी घायलों का उपचार एमवाय अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क पर चक्काजाम कर विरोध जताया। कुछ लोगों ने ट्रक में आग लगाने की कोशिश की, जिससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही खुड़ैल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। समझाने के बाद यातायात बहाल कराया गया। एएसपी रूपेश द्विवेदी ने बताया कि ट्रक चालक से पूछताछ की जा रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। घायलों को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कई परिवारों पर टूटा दुख, क्षेत्र में शोक

बताया जा रहा है कि सभी लोग एक ही इलाके के रहने वाले थे और आष्टा से बारात लेकर लौट रहे थे। इस हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


इंदौर में बारातियों की कार और ट्रक में टक्कर, चार युवकों की
पुलिस के अनुसार, कार में 11 लोग सवार थे, जो आष्टा से शादी समारोह के बाद इंदौर लौट रहे थे। इस दाैरान रविवार देर रात ढाई बजे के करीब देवगुराड़िया स्थित ट्रेंचिंग





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News