Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

उत्तरकाशी के गंगनानी में कार खाई में गिरी, 2 की मौत, तीन घायल

जनपद उत्तरकाशी के गंगनानी-भटवाड़ी मार्ग पर देर रात सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। कार में कुल पांच लोग सवार थे। दुर्घटना के बाद राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) ने अंधेरे और कठिन परिस्थितियों में राहत एवं बचाव अभियान चलाकर घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला।

30 May 2026

उत्तरकाशी के गंगनानी में कार खाई में गिरी, 2 की मौत, तीन घायल

उत्तरकाशी। जनपद उत्तरकाशी के गंगनानी-भटवाड़ी मार्ग पर देर रात सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। कार में कुल पांच लोग सवार थे। दुर्घटना के बाद राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) ने अंधेरे और कठिन परिस्थितियों में राहत एवं बचाव अभियान चलाकर घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात डीसीआर उत्तरकाशी से एसडीआरएफ को सूचना मिली कि गंगनानी के पास एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट भटवाड़ी की टीम उपनिरीक्षक गब्बर सिंह और पोस्ट उजेली की टीम आरक्षी शक्ति सिंह के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंची टीम ने पाया कि वाहन गहरी खाई में गिरा हुआ था। दो व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल थे।

मृतकों की पहचान दामोदर हरीराम जी रामटेककर (77 वर्ष) और लक्ष्मी दामोदर रामटेककर (67 वर्ष), निवासी नागपुर, महाराष्ट्र के रूप में हुई है। घायलों में विमल कुमार प्रधान (61 वर्ष) निवासी भुवनेश्वर ओडिशा, यशवीर (35 वर्ष) निवासी पंजाब और उपासना प्रधान (54 वर्ष) निवासी भुवनेश्वर ओडिशा शामिल हैं।

एसडीआरएफ जवानों ने रात के अंधेरे और विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाया। घायलों को खाई से सुरक्षित बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार दिया गया और सड़क तक पहुंचाने के बाद एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। वहीं शवों को खाई से निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


उत्तरकाशी के गंगनानी में कार खाई में गिरी, 2 की मौत, तीन घाय
जनपद उत्तरकाशी के गंगनानी-भटवाड़ी मार्ग पर देर रात सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। कार में कुल पांच लोग सवार थे। दु





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News