Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

कार्लो एंसेलोटी ने ब्राज़ील की पहली टीम का किया ऐलान, नेमार बाहर, कासेमीरो की वापसी

एंसेलोटी ने कहा, "दुर्भाग्य से हमारे कई खिलाड़ी चोटिल हैं, जिनमें नेमार भी शामिल हैं। लेकिन हम उन पर भरोसा करते हैं। मैंने आज सुबह उनसे बात की और वह पूरी तरह सहमत हैं।"

27 May 2025

कार्लो एंसेलोटी ने ब्राज़ील की पहली टीम का किया ऐलान, नेमार बाहर, कासेमीरो की वापसी

रियो डी जेनेरियो, 27 मई (हि.स.)। ब्राज़ील के नए कोच कार्लो एंसेलोटी ने सोमवार को अपनी पहली 25 सदस्यीय टीम का ऐलान किया, जिसमें सबसे बड़ा नाम गायब रहा — नेमार। चोट से जूझ रहे नेमार हाल ही में सैंटोस क्लब में लौटे हैं, लेकिन एंसेलोटी ने बताया कि वो अभी राष्ट्रीय टीम में वापसी के लिए पूरी तरह फिट नहीं हैं।

एंसेलोटी ने कहा, "दुर्भाग्य से हमारे कई खिलाड़ी चोटिल हैं, जिनमें नेमार भी शामिल हैं। लेकिन हम उन पर भरोसा करते हैं। मैंने आज सुबह उनसे बात की और वह पूरी तरह सहमत हैं।"

कासेमीरो की वापसी, अनुभव पर जोर

टीम में मिडफील्डर कासेमीरो की वापसी हुई है, जो पिछले लगभग डेढ़ साल से टीम से बाहर चल रहे थे। 2022 विश्व कप में टीम के कप्तान रहे कासेमीरो की वापसी को एंसेलोटी ने "नेतृत्व और बलिदान की जरूरत" से जोड़ा।

कोच ने कहा, "राष्ट्रीय टीम को ऐसे खिलाड़ियों की जरूरत है जिनमें करिश्मा, टैलेंट और समर्पण हो — कासेमीरो उन खिलाड़ियों में से हैं।"

रियल मैड्रिड छोड़ने के बाद ब्राज़ील की कमान संभालने वाले एंसेलोटी ने अपने पुराने शिष्य विनीसियस जूनियर पर पूरा भरोसा जताया। उन्होंने कहा, "मैं पूरी तरह से मानता हूं कि विनीसियस राष्ट्रीय टीम में भी अपना सर्वश्रेष्ठ रूप दिखाएंगे।" फिर उन्होंने मजाक में कहा, "जैसे मैड्रिड में... लेकिन इस साल वाला नहीं, पिछले साल वाला।"

ब्राज़ील के कोच बने पहले विदेशी, एंसेलोटी ने मीडिया को किया प्रभावित

65 वर्षीय एंसेलोटी ब्राज़ील की राष्ट्रीय टीम के पहले पूर्णकालिक विदेशी कोच हैं। उन्होंने अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में करीब 200 मीडिया कर्मियों को अपने जवाबों से प्रभावित किया। उन्होंने कहा, "ब्राज़ीलियाई समाज मुझसे 24 साल बाद वर्ल्ड कप जीत की उम्मीद कर रहा है — यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।"

ब्राज़ील की 25 सदस्यीय टीम इस प्रकार है:

गोलकीपर: एलिसन (लिवरपूल)

बेंटो (अल-नासर), ह्यूगो सूज़ा (कोरिंथियंस)।

डिफेंडर: एलेक्स सैंड्रो, डानीलो, लियो ओर्टिज़, वेज़ले (सभी फ्लेमिंगो), एलेक्ससैन्ड्रो (लिल),

लुकास बेराल्डो (पीएसजी), कार्लोस ऑगस्टो (इंटर मिलान), वैंडरसन (मोनाको)।

मिडफील्डर: एंड्रियास पेरेरा (फुलहम), एंड्री सैंटोस (स्ट्रासबर्ग),

ब्रूनो गिमाराइश (न्यूकासल), कासेमीरो (मैनचेस्टर यूनाइटेड)

एडरसन (अटलांटा), गेरसन।

फॉरवर्ड: एंटनी (रियल बेटिस),

एस्तेवं (पाल्मेरास), गैब्रिएल मार्टिनेली (आर्सेनल), मथियस कुन्हा (वॉल्वरहैम्प्टन), रफिन्हा (बार्सिलोना), रिचार्लिसन (टॉटनहम), विनीसियस जूनियर (रियल मैड्रिड)।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कार्लो एंसेलोटी ने ब्राज़ील की पहली टीम का किया ऐलान, नेमार
एंसेलोटी ने कहा, "दुर्भाग्य से हमारे कई खिलाड़ी चोटिल हैं, जिनमें नेमार भी शामिल हैं। लेकिन हम उन पर भरोसा करते हैं। मैंने आज सुबह उनसे बात की और वह पूरी तरह सह





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News