Please wait
एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic

फीफा विश्व कप 2030 तक ब्राज़ील टीम के कोच बने रहेंगे कार्लो एंसेलोटी

एंसेलोटी को पिछले वर्ष मई में ब्राज़ील का मुख्य कोच नियुक्त किया गया था। उनके मार्गदर्शन में ब्राज़ील ने 2026 फीफा विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया, जिसका आयोजन 11 जून से अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा में होगा।

15 May 2026

फीफा विश्व कप 2030 तक ब्राज़ील टीम के कोच बने रहेंगे कार्लो एंसेलोटी

नई दिल्ली। ब्राज़ील फुटबॉल महासंघ (सीबीएफ) ने गुरुवार को पुष्टि की है कि मुख्य कोच कार्लो एंसेलोटी ने ब्राज़ील राष्ट्रीय टीम के साथ अपना अनुबंध 2030 फीफा विश्व कप तक बढ़ा लिया है। नया अनुबंध अगले चार वर्षों तक प्रभावी रहेगा।

एंसेलोटी को पिछले वर्ष मई में ब्राज़ील का मुख्य कोच नियुक्त किया गया था। उनके मार्गदर्शन में ब्राज़ील ने 2026 फीफा विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया, जिसका आयोजन 11 जून से अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा में होगा।

अब तक एंसेलोटी के कार्यकाल में ब्राज़ील ने 10 मैच खेले हैं, जिनमें टीम को पांच जीत, दो ड्रॉ और तीन हार मिली हैं। उनका लक्ष्य ब्राज़ील को रिकॉर्ड छठी बार विश्व कप चैंपियन बनाना है।

कार्लो एंसेलोटी ने एक आधिकारिक बयान में कहा,“मैं एक साल पहले ब्राज़ील आया था। पहले ही मिनट से मुझे समझ आ गया था कि इस देश के लिए फुटबॉल क्या मायने रखता है। पिछले एक साल से हम ब्राज़ील की राष्ट्रीय टीम को फिर से विश्व फुटबॉल के शिखर पर पहुंचाने के लिए काम कर रहे हैं। लेकिन सीबीएफ और मैं इससे भी अधिक चाहते हैं — अधिक जीत, अधिक समय और अधिक मेहनत।”

उन्होंने आगे कहा,“हमें यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हम अगले चार वर्षों तक साथ बने रहेंगे। हम 2030 विश्व कप तक साथ काम करेंगे। मैं सीबीएफ का उनके भरोसे के लिए धन्यवाद करना चाहता हूं। ब्राज़ील, आपका गर्मजोशी से स्वागत करने और इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद।”

ब्राज़ील फुटबॉल महासंघ (सीबीएफ) के अध्यक्ष समीर शाउद ने कहा,“कार्लो एंसेलोटी के अनुबंध का नवीनीकरण हमारे उस संकल्प की दिशा में एक और मजबूत कदम है, जिसके तहत हम पांच बार की विश्व चैंपियन राष्ट्रीय टीम को और अधिक मजबूत, आधुनिक और प्रतिस्पर्धी बनाना चाहते हैं। हम हर दिन इस दिशा में काम कर रहे हैं कि ब्राज़ील विश्व फुटबॉल के सर्वोच्च स्तर पर बना रहे। साथ ही हम अन्य राष्ट्रीय टीमों के विकास, सीबीएफ द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं और देशभर के क्लबों व संघों को मजबूत करने पर भी विशेष ध्यान दे रहे हैं।”
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


फीफा विश्व कप 2030 तक ब्राज़ील टीम के कोच बने रहेंगे कार्लो
एंसेलोटी को पिछले वर्ष मई में ब्राज़ील का मुख्य कोच नियुक्त किया गया था। उनके मार्गदर्शन में ब्राज़ील ने 2026 फीफा विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया, जिसका आयोजन 1





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News