Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

एयर इंडिया फ्लाइट की सीट से कारतूस बरामद, जांच जारी

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने शनिवार को जारी एक बयान में कहा, "27 अक्टूबर को दुबई से दिल्ली आने के बाद हमारी फ्लाइट संख्‍या AI916 की एक सीट की जेब में एक कारतूस मिला था।

02 Nov 2024

एयर इंडिया फ्लाइट की सीट से कारतूस बरामद, जांच जारी

नई दिल्ली। टाटा की अगुवाई वाली एयर इंडिया की सुरक्षा भंग होने का मामला सामने आया है। एयरलाइन की दुबई-दिल्ली उड़ान संख्‍या AI916 में एक सीट से कारतूस मिला है। इस मामले की जांच चल रही है।

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने शनिवार को जारी एक बयान में कहा, "27 अक्टूबर को दुबई से दिल्ली आने के बाद हमारी फ्लाइट संख्‍या AI916 की एक सीट की जेब में एक कारतूस मिला था। प्रवक्‍ता के मुताबिक विमान के सभी यात्री सुरक्षित उतर चुके थे। एयर इंडिया ने निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करते हुए तुरंत एयरपोर्ट पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसकी जांच चल रही है।"

प्रवक्‍ता ने कहा कि 27 अक्टूबर को एयर इंडिया के विमान की जेब में एक कारतूस मिलने की जानकारी के बाद पायलट को फ्लाइट संख्‍या AI916 को तुरंत दिल्ली एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा था। प्रवक्ता ने बताया कि विमान दुबई से उड़ा और राजधानी नई दिल्‍ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर उतरा। इसके बाद सभी यात्री सुरक्षित उतर गए। हालांकि, एयरलाइन कंपनी ने घटना का विवरण दिए बिना कहा कि एयर इंडिया ने निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करते हुए एयरपोर्ट पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल इन मामले की जांच चल रही है।

उल्‍लेखनीय है कि पिछले 15 दिनों से देश के अधिकांश एयरलाइन कंपनियों को विमानों में बम रखे होने की सूचना सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पोस्‍ट और अन्‍य माध्‍यमों से मिल रही थी। हालांकि, ज्‍यादातर विमानों में बम रखे होने की सूचनाएं झूठी निकलीं हैं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय और नागर विमानन मंत्री ने भी इसकी जांच करने और सख्‍ती से निपटने के निर्देश दिए हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


एयर इंडिया फ्लाइट की सीट से कारतूस बरामद, जांच जारी
एयर इंडिया के प्रवक्ता ने शनिवार को जारी एक बयान में कहा, "27 अक्टूबर को दुबई से दिल्ली आने के बाद हमारी फ्लाइट संख्‍या AI916 की एक सीट की जेब में एक कारतूस मिल





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News