Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

कोपा अमेरिका विवाद: सीएएस ने उरुग्वे के खिलाड़ियों की अपील खारिज की,पांच खिलाड़ी रहेंगे निलंबित

कोपा अमेरिका विवाद: सीएएस ने उरुग्वे के खिलाड़ियों की अपील खारिज की,पांच खिलाड़ी रहेंगे निलंबित

14 May 2025

कोपा अमेरिका विवाद: सीएएस ने उरुग्वे के खिलाड़ियों की अपील खारिज की,पांच खिलाड़ी रहेंगे निलंबित

खेलों की सर्वोच्च अदालत कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट (सीएएस) ने उरुग्वे के पांच अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की अपील खारिज कर दी है। इन खिलाड़ियों पर पिछले साल जुलाई में कोपा अमेरिका सेमीफाइनल में कोलंबिया से हार के बाद बैंक ऑफ अमेरिका स्टेडियम (नॉर्थ कैरोलिना, यूएस) में दर्शकों से भिड़ने का आरोप था। कोर्ट ने साफ कहा कि यह हरकत ‘स्वरक्षा’ नहीं, बल्कि “स्वेच्छा से की गई हिंसात्मक और अनुचित प्रतिक्रिया” थी।

 

इस विवाद में लिवरपूल के फॉरवर्ड डार्विन नुनेज़, बार्सिलोना के डिफेंडर रोनाल्ड अराउजो, और एटलेटिको मैड्रिड के डिफेंडर जोस मारिया गिमेनेज़ शामिल थे। इनके अलावा टॉटनहम के मिडफील्डर रोड्रिगो बेंटनकुर और नापोली के डिफेंडर माथियास ओलिवेरा भी इस झड़प में शामिल पाए गए।

 

दक्षिण अमेरिकी फुटबॉल संस्था कॉनमेबोल (CONMEBOL) ने इन सभी खिलाड़ियों को 3 से 5 मैचों के लिए निलंबित किया था।

 

वर्ल्ड कप क्वालिफायर में नहीं खेल पाएंगे नुनेज़

 

अब डार्विन नुनेज़ 5 जून को पराग्वे के खिलाफ और 10 जून को वेनेजुएला के खिलाफ होने वाले फीफा वर्ल्ड कप 2026 क्वालिफायर मुकाबलों में नहीं खेल पाएंगे।

 

मार्सेलो बिएल्सा की कोचिंग में उरुग्वे की टीम इस समय 10 टीमों की क्वालिफाइंग तालिका में तीसरे स्थान पर है और वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई करने की मजबूत स्थिति में है।

 

क्या है क्वालिफिकेशन की स्थिति?

 

दक्षिण अमेरिकी क्वालिफायर में शीर्ष 6 टीमें सीधे विश्व कप में जगह बनाएंगी, जबकि 7वें स्थान पर रहने वाली टीम इंटरकॉन्टिनेंटल प्लेऑफ खेलेगी। उरुग्वे फिलहाल वेनेजुएला से 6 अंक आगे है और उसके पास क्वालीफाई करने के लिए कुल

4 मैच बचे हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कोपा अमेरिका विवाद
कोपा अमेरिका विवाद: सीएएस ने उरुग्वे के खिलाड़ियों की अपील खारिज की,पांच खिलाड़ी रहेंगे निलंबित





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News