Please wait
विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic सर्वदलीय बैठक : सरकार ने विपक्ष से की विधेयकों पर सार्थक चर्चा और सुचारू संचालन में सहयोग की अपील Sudhir wins historic पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस, भाजपा में शामिल होने के दिए संकेत Sudhir wins historic मानसून सत्र से पहले रविवार को सर्वदलीय बैठक, 'नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया' को आमंत्रण Sudhir wins historic मुर्शिदाबाद रेल हादसे पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का सख्त संदेश, बोले- दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा Sudhir wins historic

दमदम में नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म का मामला, दो गिरफ्तार

पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों ने आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और शीघ्र न्याय की मांग की है

20 Jul 2026

दमदम में नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म का मामला, दो गिरफ्तार

कोलकाता। उत्तर 24 परगना जिले के दमदम नगर पालिका क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ कथित यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मामले को दबाने और आरोपित का साथ देने के आरोप में एक पूर्व पार्षद के पति को भी गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार, वार्ड संख्या-2 में रहने वाले 40 वर्षीय बिलाल गाजी पर आरोप है कि उसने रविवार शाम एक नाबालिग को बहाने से अपने साथ ले जाकर उसके साथ कथित यौन उत्पीड़न किया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
परिजनों का आरोप है कि मामले की जानकारी देने के बाद क्षेत्र की पूर्व पार्षद के पति जलील मंडल ने उनका सहयोग करने के बजाय घटना को सार्वजनिक नहीं करने का दबाव बनाया। इस आरोप के आधार पर पुलिस ने उन्हें भी हिरासत में लेकर बाद में गिरफ्तार कर लिया।
सोमवार को बिधाननगर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से बताया गया है कि दमदम थाने में दर्ज शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों ने आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और शीघ्र न्याय की मांग की है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दमदम में नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म का मामला
पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों ने आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और शीघ्र न्याय की मांग की है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News