Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

कोलकाता में बांग्लादेशियों का इलाज रोकने का मामला, मेयर फिरहाद ने जतायी नाराजगी

कोलकाता नगर निगम में पत्रकारों से बातचीत में फिरहाद हकीम ने शनिवार को कहा, "बांग्लादेश की घटनाओं को लेकर हमें गहरी आपत्ति है, लेकिन अगर बांग्लादेश का कोई व्यक्ति बीमार हो तो क्या हम उसका इलाज नहीं करेंगे?

30 Nov 2024

कोलकाता में बांग्लादेशियों का इलाज रोकने का मामला, मेयर फिरहाद ने जतायी नाराजगी

कोलकाता। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में कोलकाता के एक निजी अस्पताल ने बांग्लादेशी मरीजों का इलाज बंद करने का फैसला किया है। हालांकि, कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने इस फैसले का विरोध किया है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी व्यक्ति को इलाज से वंचित करना मानवता के खिलाफ है।

कोलकाता नगर निगम में पत्रकारों से बातचीत में फिरहाद हकीम ने शनिवार को कहा, "बांग्लादेश की घटनाओं को लेकर हमें गहरी आपत्ति है, लेकिन अगर बांग्लादेश का कोई व्यक्ति बीमार हो तो क्या हम उसका इलाज नहीं करेंगे? डॉक्टर या अस्पताल का धर्म है मरीज का इलाज करना। इलाज न करना मानवता के खिलाफ है और यह बिल्कुल गलत है।"

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के अपमान से पश्चिम बंगाल में गुस्सा बढ़ रहा है। हाल ही में प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ इंद्रनील साहा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि वे बांग्लादेशी मरीजों का इलाज बंद कर रहे हैं। इसके बाद मानिकतला स्थित जेएन राय अस्पताल ने भी बांग्लादेशी मरीजों का इलाज न करने का फैसला लिया।

मेयर हकीम ने इस फैसले पर कहा, "अगर केंद्र सरकार वीजा देती है, तो बांग्लादेशी मरीज यहां इलाज कराने का पूरा हक रखते हैं। मेडिकल वीजा अभी भी जारी है, और इलाज में कोई बाधा नहीं होनी चाहिए।"

हालांकि, मेयर ने यह भी कहा कि बांग्लादेश में हो रही घटनाओं पर भारत को कड़ा रुख अपनाना चाहिए लेकिन इलाज जैसी मूलभूत सेवा को रोकना उचित नहीं है। उन्होंने इसे एक मानवीय मुद्दा बताया और इसे राजनीति से अलग रखने की अपील की।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कोलकाता में बांग्लादेशियों का इलाज रोकने का मामला, मेयर फिरह
कोलकाता नगर निगम में पत्रकारों से बातचीत में फिरहाद हकीम ने शनिवार को कहा, "बांग्लादेश की घटनाओं को लेकर हमें गहरी आपत्ति है, लेकिन अगर बांग्लादेश का कोई व्यक्त





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News