Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

महाराष्ट्र के नासिक हादसे में कुएं के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज, मृतकों के परिजनों को ५-5 लाख की आर्थिक मदद का ऐलान

साथ ही प्रदेश सरकार ने इस घटना में मृतकों के परिवार के लोगों को ५-5 लाख रुपये की आर्थिक मदद का ऐलान किया गया है।

04 Apr 2026

महाराष्ट्र के नासिक हादसे में कुएं के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज, मृतकों के परिजनों को ५-5 लाख की आर्थिक मदद का ऐलान

मुंबई। महाराष्ट्र के नासिक जिले के डिंडोरी में एक कुएं में हुए हादसे के बाद पुलिस ने कुएं के मालिक राजेंद्र राजे के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। साथ ही प्रदेश सरकार ने इस घटना में मृतकों के परिवार के लोगों को ५-5 लाख रुपये की आर्थिक मदद का ऐलान किया गया है।

इस घटना के बाद महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन और मंत्री नरहरि झिरवल ने घटनास्थल का दौरा किया। इसके बाद मंत्री गिरीश महाजन ने कहा कि यह बहुत ही दुखद घटना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और मृतकों के परिवार वालों को ५-5 लाख रुपये की आर्थिक मदद का ऐलान किया है। महाजन ने कहा कि इस घटना की जांच का भी आदेश मुख्यमंत्री ने दिया है। साथ उन्होंने जिला प्रशासन को इस खतरनाक बन चुके कुएं को तत्काल बंद करने का भी आदेश दिया है। यही नही अब सरकार सडक किनारे स्थित सभी कुओं

का सर्वें भी कराएगी।

मंत्री नरहरी झिरवाल ने कहा, "आज डिंडोरी के लिए 'काला दिन' है। एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत बहुत गंभीर घटना है। भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे। कुएं के मालिक ने घर को कंपाउंड किया था, तो उसने कुएं की सुरक्षा क्यों नहीं की? साथ ही, नगर पालिका ने कुएं तक जाने वाली सडक़ को वहीं खत्म कर दिया, वहां सुरक्षा दीवार बनवानी ज़रूरी थी। झिरवल ने बताया कि इस मामले में कुएं के मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

कुएं के मालिक के रिश्तेदार एडवोकेट विक्रम राजे ने घटना पर दुख जताया। उन्होंने बताया, "यह कुआं 1972 का है और इस कुएं ने सूखे के दौरान पूरे गांव को पानी दिया है। कुएं में जाल और एंगल थे, लेकिन किसी ने उन्हें हटा दिया। हमने नगर पंचायत से इस सडक़ पर जाल लगाने की भी मांग की है। लेकिन तब तक यह दुखद घटना हो गई।"

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को डिंडोरी के एक स्कूल में प्रोग्राम में शामिल होने के बाद इंदोरे गांव के ९ लोग कार से अपने घर लौट रहे थे। लेकिन रात करीब 10 बजे शिवाजी नगर इलाके में राजू राजे के कुएं के पास ड्राइवर का कार से कंट्रोल खो गया। इसके बाद तेज रफ्तार कार सीधे पानी से भरे कुएं में जा गिरी। इस घटना में ९ लोगों की मौत हो गई। इस घटना में मृतकों की पहचान सुनील दत्तात्रेय दरगोड़े (32) , रेशमा सुनील दरगोड़े (27) , आशा अनिल दरगोड़े (32), गुणवती सुनील दरगोड़े (11), श्रेयश अनिल दरगोड़े (11), श्रवणी अनिल दरगोड़े (11), सृष्टि अनिल दरगोड़े (14) , समृद्धि राजेंद्र दरगोड़े (7) और श्रद्धा अनिल दरगोड़े (13) के रुप में की गई है।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


महाराष्ट्र के नासिक हादसे में कुएं के मालिक के खिलाफ मामला द
साथ ही प्रदेश सरकार ने इस घटना में मृतकों के परिवार के लोगों को ५-5 लाख रुपये की आर्थिक मदद का ऐलान किया गया है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News