Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

सिउड़ी थाने में मामला दर्ज, सांप्रदायिक सौहार्द बिगाडऩे का आरोप

वहीं दूसरी तरफ हुमायूं कबीर ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है

11 Apr 2026

सिउड़ी थाने में मामला दर्ज, सांप्रदायिक सौहार्द बिगाडऩे का आरोप

कोलकाता। विधानसभा चुनाव के मुहाने पर खड़े सियासी मैदान में वीडियो बम के बाद अब कानूनी कार्रवाई ने राजनीतिक तापमान को और बढ़ा दिया है। आम जनता उन्नयन पार्टी के चेयरमैन हुमायूं कबीर की मुश्किलें उस समय बढ़ गईं, जब उनके कथित बाबरी मस्जिद वाले बयान को लेकर बीरभूम जिले के सिउड़ी थाने में एक औपचारिक प्राथमिकी दर्ज की गई। यह कार्रवाई राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आरक्षण मोर्चा की शिकायत के आधार पर की गई है, जिससे चुनाव से ठीक पहले हुमायूं कबीर की घेराबंदी और तेज हो गई है। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि हुमायूं कबीर ने बाबरी मस्जिद के नाम पर न केवल मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाई है, बल्कि राज्य के शांत वातावरण में सांप्रदायिक वैमनस्य घोलने का भी प्रयास किया है। सिउड़ी पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सुसंगत धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
पुलिस सूत्रों के अनुसार, वायरल वीडियो और उसमें दिए गए बयानों की बारीकी से पड़ताल की जाएगी ताकि आरोपों की सत्यता जांची जा सके।  उल्लेखनीय है कि यह विवाद उस वक्त शुरू हुआ जब तृणमूल ने हुमायूं कबीर से जुड़ा एक कथित स्टिंग वीडियो सार्वजनिक किया था। इस वीडियो में उनके कुछ बयानों को लेकर भारी बवाल मचा हुआ है। 
एक तरफ जहां सत्ता पक्ष इसे कबीर के असली चेहरे का खुलासा बता रहा है, वहीं दूसरी तरफ हुमायूं कबीर ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने शुरू से ही इस वीडियो को 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस' द्वारा निर्मित एक फर्जी वीडियो करार दिया है और इसे अपनी छवि बिगाडऩे की साजिश बताया है। चुनाव के इस दौर में मुर्शिदाबाद से लेकर बीरभूम तक फैली इस कानूनी और राजनीतिक जंग ने चुनावी समीकरणों को उलझा दिया है। विपक्षी दलों और अल्पसंख्यक संगठनों की इस सक्रियता ने हुमायूं कबीर के राजनीतिक भविष्य पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में यह मामला न केवल अदालती गलियारों में बल्कि चुनावी रैलियों में भी मुख्य मुद्दा बना रहेगा, जिससे ध्रुवीकरण की राजनीति को और बल मिल सकता है। फिलहाल, पुलिस की शुरुआती जांच पर सबकी नजरें टिकी हैं कि क्या यह वीडियो वाकई तकनीकी छेड़छाड़ का परिणाम है या इसमें छिपी सच्चाई कुछ और है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सिउड़ी थाने में मामला दर्ज
वहीं दूसरी तरफ हुमायूं कबीर ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News