Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

'मोआना' के जरिए प्रेरणा बांटेंगी कैथरीन लागाइया

फिल्म में मोआना की भूमिका निभा रहीं 19 वर्षीय अभिनेत्री कैथरीन लागाइया ने अपने सफर को याद करते हुए कहा कि इस फिल्म ने उन्हें न सिर्फ एक बेहतर कलाकार बनाया, बल्कि खुद पर भरोसा करना भी सिखाया।

07 Jul 2026

'मोआना' के जरिए प्रेरणा बांटेंगी कैथरीन लागाइया

डिज़्नी की बहुप्रतीक्षित लाइव-एक्शन फिल्म 'मोआना' 10 जुलाई को अंग्रेज़ी और हिंदी में सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है। फिल्म में मोआना की भूमिका निभा रहीं 19 वर्षीय अभिनेत्री कैथरीन लागाइया ने अपने सफर को याद करते हुए कहा कि इस फिल्म ने उन्हें न सिर्फ एक बेहतर कलाकार बनाया, बल्कि खुद पर भरोसा करना भी सिखाया। उन्होंने कहा कि मोआना की तरह उन्होंने भी डर पर जीत हासिल कर हर नए अवसर को अपनाना सीखा।

कैथरीन ने बताया कि फिल्म में दादी ताला द्वारा मोआना को दिया गया संदेश, 'रीफ से आगे बढ़ने' उनके जीवन का भी अहम सबक बन गया। उनके अनुसार कई बार जीवन हमें ऐसे अवसर देता है, जिनसे हम घबराते हैं, लेकिन वही मौके हमें हमारी असली मंजिल तक पहुंचाते हैं। उन्होंने कहा कि शुरुआत में वह काफी घबराई हुई थीं, लेकिन इस यात्रा ने उन्हें अधिक आत्मविश्वासी और साहसी बना दिया।

ऑस्कर-नामांकित एनिमेटेड फिल्म के इस लाइव-एक्शन रूपांतरण का निर्देशन थॉमस कैल ने किया है, जबकि फिल्म के निर्माता ड्वेन जॉनसन, डैनी गार्सिया, ब्यू फ्लिन, हीरम गार्सिया और लिन-मैनुअल मिरांडा हैं। लिन-मैनुअल मिरांडा, ओपेटाइया फोआई और मार्क मैनसीना के संगीत से सजी 'मोआना' 10 जुलाई 2026 से पूरे भारत के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'मोआना' के जरिए प्रेरणा बांटेंगी कैथरीन लागाइया
फिल्म में मोआना की भूमिका निभा रहीं 19 वर्षीय अभिनेत्री कैथरीन लागाइया ने अपने सफर को याद करते हुए कहा कि इस फिल्म ने उन्हें न सिर्फ एक बेहतर कलाकार बनाया, बल्





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News